लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad के 4 सीटों पर AIMIM की जीत, Gujarat Municipal Corporation Election Final Result

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2021 01:20 IST

Open in App
गुजरात में अहमदाबाद के रास्ते ओवैसी ने मारी एंट्रीगुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर बंपर जीत हासिल की है। सभी छह नगर निगम में बीजेपी ने अधिकतर सीटों पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, सूरत में आम आदमी पार्टी ने चौंकाया तो असदुद्दीन ओवैसी (aimim chief asaduddin owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी पहले ही चुनाव में यहां चौका लगाया है। अहमदाबाद के जमालपुर में AIMIM के चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।अहमदाबाद की 192 सीटों में से 141 के नतीजे अब तक सामने आए हैं। बीजेपी ने 116 सीटों पर जीत हासिल की है तो कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता मिली है। गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में भाजपा कुल 576 सीटों में से 300 पर अब तक जीत दर्ज कर चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक सिर्फ 36 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, मतगणना अब भी जारी है। कांग्रेस, सूरत में एक भी सीट नहीं जीत सकी। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने आठ सीटें जीत कर अपनी अच्छी खासी पैठ बनाई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जामनगर में तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। अहमदाबाद में कुल 192 सीटों, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, वड़ोदरा में 76, और सूरत में 120 सीटों पर 21 फरवरी को मतदान हुआ था।
टॅग्स :गुजरात चुनाव परिणामअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील