लाइव न्यूज़ :

Tripura 12th Board Result 2020: tripuraresults.nic.in पर ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 31, 2020 13:10 IST

Open in App
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब खत्म हो गया है। दरअसल, त्रिपुरा बोर्ड ने आज 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीमों का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक #Tripura12thBoardResult2020 #TripuraBoardResult #tripurahighersecondaryresult वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। त्रिपुरा बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट घोषित करने का समय सुबह 9 बजे रखा गया था। इस साल कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लगाए गए लॉकडाउन के चलते बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दी गई थी। हालांकि बोर्ड ने जून में स्थगित परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया, लेकिन स्थिति सुधरते न देख बाद में परीक्षा को रद्द करना पड़ा। TBSE Result 2020: छात्र ऐसे करें अपने नतीजे चेक स्टेप 1- छात्र सबसे पहले tripuraresults.nic.in पर लॉगइन करें। स्टेप 2- इसके बाद 12वीं के नतीजे पर क्लिक करें। स्टेप 3- इसके बाद नया पेज खुलेगा, इसमें ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें। स्टेप 4- सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट सामने स्क्रिन पर होगा। स्टेप 5- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें। त्रिपुरा बोर्ड TBSE के बारे में- भारत के त्रिपुरा राज्य में त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक स्कूल शैक्षिक बोर्ड है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा की स्थापना 1973 में त्रिपुरा अधिनियम के तहत की गई थी। यह त्रिपुरा सरकार की एक राज्य एजेंसी है और राज्य में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। बोर्ड ने 200 9 में माध्यमिक मदरसा शिक्षा की शुरुआत की।
टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना