लाइव न्यूज़ :

Delhi से पकड़ा गया ISIS संदिग्ध अफगानिस्तान से हो रहा था कंट्रोल, Ayodhya में हमला करने का था प्लान

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 22, 2020 17:08 IST

Open in App
नई दिल्ली: दिल्ली के धौलाकुआं में पकड़े गए आतंकी का उत्‍तर प्रदेश से कनेक्‍शन मिला है। उसके सहयोगी भी ऐक्टिव होंगे, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राज्‍य की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने ये कहा है। बता दें कि दिल्ली में आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है और राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की एक-एक टीम दिल्ली तथा बलरामपुर रवाना हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए ISIS के संचालक को आज 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों, खास तौर पर क्षेत्र में तैनात अफसरों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी है। अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की थी योजना- यूपी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में गिरफ़्तार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी आतंकवादी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की योजना थी। प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए आतंकवादी ने यह भी बताया है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले साल के अंत में हुई हिंसा में उपद्रवियों से वसूली, संपत्तियों की कुर्की के नए क़ानून और राज्य में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अल्पसंख्यक समुदाय के 47 अपराधियों के मारे जाने का बदला लेने की भी तैयारी थी।
टॅग्स :आतंकवादीआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी