लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh के Hapur में 6साल की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर, पुलिस ने जारी किए आरोपियों के स्केच

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 10, 2020 17:09 IST

Open in App
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दुष्कर्म की शिकार हुई 6 साल की बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ सकी है। बच्ची के साथ रेप की घटना गुरुवार को हुई थी। इस बीच पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी किए हैं। ये स्केच बच्ची के माता-पिता और पड़ोसियों के बयान पर तैयार कराए गए हैं। दरअसल, बच्ची का अपहरण गढ़ मुक्तेश्वर में उसके घर के बाहर से हुई था। रिपोर्ट्स के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवाल एक शख्स ने बच्ची का अपहरण किया। इसके बाद बच्ची के घर वालों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। बच्ची अगले दिन अपने गांव से कुछ दूर पर झाड़ियों में खून से सनी और बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद मेडिकल परीक्षण में बच्ची के साथ रेप की बात सामने आई। आनन-फानन में बच्ची को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी एक सर्जरी की जा चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत स्थिर है लेकिन अब भी खतरे से बाहर नहीं है। डॉक्टरों ये भी कहते हैं कि बच्ची का इलाज अभी और लंबा चल सकता है। साथ ही कुछ और ऑपरेशन भी करने पड़ सकते हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि बच्ची की गंभीर हालत के कारण वे अब तक उसका बयान दर्ज नहीं कर सके हैं। एनडीटीवी के अनुसार हापुड़ पुलिस चीफ संजीव सुमन ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। छह से ज्यादा पुलिस टीम इस काम में लगी है।' इस बीच इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जिला पुलिस मुख्यालय के बाहर आज विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। गौरतलब है कि ऐसी ही वारदात कुछ दिन पहले राजधानी दिल्ली में भी हुई। पिछले हफ्ते दिल्ली में 12 साल की बच्ची के साथ बर्बरता से रेप का मामला सामने आया है। इस घटना में भी आरोपी ने पीड़िता के शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया था। बच्ची का अब भी एम्स में इलाज चल रहा है। इस मामले में एक आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है।
टॅग्स :रेपहापुड़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने