लाइव न्यूज़ :

बैंक ने दी चेतावनी, ऐसा करने से हो सकता है आपका भी अकाउंट हैक

By धीरज पाल | Updated: January 19, 2018 12:48 IST

Open in App
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी की है। बैंक की तरफ से चेतावनी में बताया गया है कि आपकी छोटी सी गलती से हैकर आपके खाते में सेंध लगा सकता है। बैंक ने अपने 17 करोड़ डेबिट कार्ड होल्‍डर्स को इस चेतावनी के जरिए आगाह करते हुए कहा है कि वे अपनी मां का सरनेम किसी के साथ शेयर न करें। इसका कारण यह है कि जब यूजर अपने डेबिट कार्ड का पासवर्ड रीसेट करता है तो उससे सिक्युरिटी क्वेंचन में मां का सरनेम या आपका पेट नेम पूछा जाता है। बैंक की तरफ से कहा गया है ऐसे में यदि आप अपना पेट नेम या मां का सर नेम किसी के साथ शेयर करते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है और हैकर्स आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।  इससे पहले भी बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को जागरूक करने के लिए मैसेज के जरिए समय-समय पर चेतावनी की जाती है।  इन मैसेज में ग्राहकों से अपनी पर्सनल डिटेल किसी के साथ शेयर करने से साफ मना किया जाता है बैंक की तरफ से इंटरनेट बैंकिंग की यूजर आईडी और पासवर्ड को हमेशा गोपनीय रखने के लिए कहा जाता है। आपको हमेशा स्‍ट्रॉग पासवर्ड बनाना चाहिए। जिसमें स्पेशल करेक्टर हो। आमतौर पर लोग ऐसा पासवर्ड बना लेते हैं जिसे याद रखने में सहूलियत हो, लेकिन इससे अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका कारण यह है कि सरल पासवर्ड साइबर क्राम करने वाले आसानी से क्रैक कर लेते हैं। यह भी जरूरी है कि आप समय- समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें।
टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम