लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी ने बिपाशा बसु और कंगना रनौत को भी चूना लगाया

By भारती द्विवेदी | Updated: February 23, 2018 16:52 IST

Open in App
पंजाब नेशनल बैंक का 11500 करोड़ लेकर फरार हो चुके नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के रोज नए कांड सामने आ रहे है। मामा-भांजे की जोड़ी ने केवल बैंक को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और बिपाशा बासु को भी चूना लगाया। इनकी कंपनी इन दोनों सेलिब्रिटिज का एंडोर्समेंट फीस लेकर फरार हो गए है। दोनों ही एक्ट्रेस ने गीतांजलि जेम्स के लिए विज्ञापन किया था, लेकिन उन की पूरी फीस नहीं चुकाई गई साल 2016 में कंगना रनौत ने नक्षत्र के साथ करार किया था। उन्होंने एक ब्रांड को एंडोर्स किया था, लेकिन मेहुल चौकसी की कंपनी ने उनका पूरा भुगतान नहीं किया। वहीं बिपाशा ने आरोप लगाया है कि नक्षत्र ने कॉन्‍ट्रेक्‍ट खत्‍म होने के बाद भी उनकी तस्‍वीर विज्ञापन में इस्‍तेमाल की, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।इस ब्रैंड के साथ बड़े-बड़े नाम जुड़ चुके हैं। ऐश्वर्या राय, लीजा हेडन,करीना कपूर खान, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, शिल्पा शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोड़पा जैसे बड़े स्टार इस ब्रांड को प्रमोट कर चुके हैं। विवाद सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस कंपनी के साथ अपना करार तोड़ दिया। कानूनी सलाह के बाद उन्होंने ब्रांड के साथ अपना करार बीच में ही खत्म कर लिया। उन्होंने बी नीरव मोदी की कंपनी पर बकाया न चुकाने का आरोप लगाया।
टॅग्स :नीरव मोदीकंगना रानौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?