लाइव न्यूज़ :

Virat Anushka Love story|Virat Kohli|Anushka Sharma|Virat Anushka Blessed With Baby Girl

By गुणातीत ओझा | Updated: January 11, 2021 22:46 IST

Open in App
डेटिंग लव ब्रेकअप शादी अब बेटी के मां-बापविराट-अनुष्काअनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) मम्मी-पापा बन गए हैं। लाखों सिनेप्रेमियों की दिल की धडकन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया तो पिता बने विराट कोहली के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए खुशी का इजहार किया। विराट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पेशल नोट लिखते हुए पिता बनने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा.. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है और इसे लेकर वो काफी खुश और उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने अनुष्का और बच्चे के स्वस्थ होने की जानकारी भी दी। उन्होंने प्राइवेसी मेंटेन रखने के लिए रिक्वेस्ट की है। ऐसे मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बॉन्डिंग के किस्से ताजा हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई, 1988 को जन्मीं अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ शादी की थी। आइये आपको इन दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जिसमें दोस्ती भी है। डेटिंग भी,  ब्रेकअप की खबरें भी आईं और गुपचुप शादी की चर्चा भी हुई। कैसे हुई विराट और अनुष्का की मुलाकातअनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। उस वक्त विराट काफी नर्वस थे, क्योंकि उन्हें ऐक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। इस विज्ञापन के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों को अक्सर साथ देखा गया। उस दौरान ही ये खबरें आने लगीं कि अनुष्का और विराट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों इस बात से साफ इनकार करते रहे थे।जब विराट ने मैदान पर अनुष्का को दी फ्लाइंग किसएक साल तक दोनों की डेटिंग की खबरें आने के बाद जब साल 2014 में विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे तो अनुष्का ने मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अपनी गाड़ी भेजी। विराट भी एयरपोर्ट से सीधे अनुष्का के घर गए। इसके बाद ये खबर पक्की होने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद साल 2014 में ही अनुष्का, विराट से मिलने न्यूजीलैंड पहुंच गईं। उस दौरान वहां से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें दोनों पार्क में एक दूसरे का हाथ पकड़कर टहल रहे थे। लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं इस बात पर तब मुहर लगी जब 2014 के एक मैच में शतक पूरा करने के बाद विराट ने मैदान में सबके सामने फ्लाइंग किस किया।अनुष्का के सामने छलका था विराट का दर्दएक स्पोर्ट्स चैनल को इंटरव्यू देते समय विराट ने अनुष्का को लेकर अपने मन की बात रखी थी। क्रिकेटर विराट ने उस एक मोमेंट के बारे में बताया था जब वो अनुष्का के सामने रो पड़े थे। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि एक बार जब अनुष्का शर्मा उनके साथ ​थीं। उसी वक्त उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे।वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का को किया गया ट्रोलसाल 2015 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी, लेकिन सेमीफाइनल में ही हार गई। सेमीफाइनल में भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी सिडनी पहुंची थीं। मैच में विराट ने खराब बल्लेबाजी की थी। जिसके बाद टीम इंडिया की हार और विराट की खराब बल्लेबाज़ी का लोगों का गुस्सा अनुष्का शर्मा पर निकला और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।ब्रेकअप की भी आईं खबरेंसाल 2016 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आईं। खबर तो यहां तक की दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।2017 में दोनों ने कर ली शादीएशिया कप में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया तब अनुष्का ने विराट को फोन कर इस जीत के लिए बधाई दी थी। जिसके बाद दोनों फिर एक दूसरे के करीब आने लगे। इसके बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता चला गया और साल 2017 में दोनों ने इटली में शादी कर ली। दोनों की शादी की खबर लोगों को सोशल मीडिया से पता चली थी।
टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?