लाइव न्यूज़ :

क्या जल्द बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं Shahrukh Khan,अपने Instagram विडियो पर दिया हिंट!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 2, 2021 18:47 IST

Open in App
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान 2018 में आई फिल्म ज़ीरो के बाद से ही बड़े पर्दे से दूर हैं. लम्बे समय से उनके फैन्स अपने बादशाह को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब है. लेकिन अब उनके फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. जल्द ही फैन्स SRK को बड़े परदे पर देखेंगे. दरअसल शाहरुख खान ने अपने फैन्स के लिए न्यू ईयर 2021 की शुभकामनाओं के साथ एक नया वीडियो पोस्ट कर दिया है.इसी वीडियो के साथ उन्होंने आखिरकार हिंट दे दिया है कि वह बड़े पर्दे पर इस साल नजर आएंगे.   अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म 'पठान' से एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. शाहरुख खान अपने वीडियो में नाईट सूट पहने बैठे हैं. वह कहते हैं- साल 2020 सभी के लिए बुरा रहा. मैं मानता हूं कि जब कोई अपनी जिंदगी में बहुत नीचे गिर जाता है तो उसके पास एक ही रास्ता होता है और वो है ऊपर उठाना. मैं दुआ करता हूं कि 2021 सभी के लिए बढ़िया रहे. वह कहते हैं- मैं अपने फैन्स से कहना चाहता हूं कि मुझे लम्बे-लम्बे न्यू ईयर मेसेज ना भेजें. बस हैप्पी न्यू ईयर लिख दें मैं उसमें खुश हूं. जाते हुए शाहरुख ने कहा कि मैंने इस वीडियो को खुद बनाया है क्योंकि मेरी टीम यहां नहीं है. आप सभी को प्यार और मैं आपसे 2021 में बड़े पर्दे पर मिलूंगा.  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  'पठान' फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा हुई है. जिसके तहत फिल्म को इस साल दीवाली पर रिलीज की जाने की खबर सामने आई है. फिल्म को इसी तरह से प्लान किया जा रहा है कि उसे दीवाली पर रिलीज़ किया जा सके. 
टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!