लाइव न्यूज़ :

कमाई के मामले में सबसे आगे निकले सलमान खान, दूसरे नंबर पर हैं शाहरुख

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2017 20:13 IST

Open in App
बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान यानी सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अभी हाल ही में फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रेटी कि लिस्ट में सलमान खान ने लगातर दूसरे साल बाजी मारी है। इस लिस्ट में अभिनेता सलमान खान पहले नंबर पर हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने लगभग 232 करोड़ रुपए कमाए हैं. फोर्ब्स इंडिया के द्वारा सेलिब्रेटी का चयन दो आधार पर किया है, पहला ऐड दूसरा उनके फेम। उनके बाद दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं। सलमान की तुलना में अभिनेता शाहरुख खान ने 170 करोड़ रुपए की कमाई की है। सलमान की साल 2016 में आई फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुपरहिट हुई। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 590 करोड़ की बम्फर कमाई की थी। वहीं इस फिल्म को 90 करोड़ की लागत में बनाया गया था। 2017 में अभिनेता सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट रीलीज हुई थी, जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 211 करोड़ था। जबकि, इस फिल्म कि लागत 135 करोड़ थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मशहूर क्रिकेटर व टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने करीब 100 करोड़ की कमाई की है। उसके बाद चौथे नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं।
टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?