लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर के कारण शर्मिंदा हुए रणबीर कपूर, मांगी माफी

By धीरज पाल | Updated: January 14, 2018 15:29 IST

Open in App
मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को अक्सर अपने फैंस पर आग बबूला होते देखा गया है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ, जब वह अपनी फैमिली के साथ एक रेस्तरां में डिनर करने पहुंचे।वहां उनकी एक फीमेल फैन ने कपूर फैमिली को रेस्तरां की तरफ जाते देखा और फिर वह उनका पीछा करने लगी। इसके बाद वह फौरन उसी टेबल पर जाकर धमक पड़ी, जहां ऋषि अपने परिवार के साथ डिनर कर रहे थे। वह सभी के साथ सेल्फी लेने के लिए गुजारिश करने लगी। रणवीर और नीतू सिंह ने तो उसके कहने पर उसके साथ फोटो खिंचवा ली लेकिन ऋषि ने मना कर दिया। थोड़ी देर बाद जब वह खाना खाकर निकलने लगे तो वह महिला दोबारा उनके पास गई और उनसे सेल्फी की जिद करने लगी। एक बार फिर ऋषि ने उसे सीधा इनकार कर दिया। ऋषि की ये बेरुखी देख फैन ने 'हाउ रूड' कहा। फिर क्या था ऋषि का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह उस महिला से उलझ गए। गर्मागर्मी इतनी बढ़ गई कि रणबीर ने बीच में आकर उस महिला को बचाया और अपने पिता को शांत कराया।इसके बाद रणबीर ने उस फैन से माफी मांगी और ऋषि को गाड़ी में बैठने को कहा। 
टॅग्स :बॉलीवुडबॉलीवुड स्टार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की#MeToo: एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर सुभाष घई पर जबरन किस करने का आरोप, दर्ज कराया केस

बॉलीवुड चुस्कीसमुद्र के किनारे ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्की"श्रीदेवी" के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर नजर आएगी "चांदनी"

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल: छोटे पर्दे से राजामौली ने की थी करियर की शुरुआत, जानिए कैसे पाया 'बाहुबली' तक का मुकाम

बॉलीवुड चुस्कीबाप-बेटी के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है रघुवीर यादव की 'जामुन', बस करिए थोड़ा इंतजार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?