लाइव न्यूज़ :

Christopher Plummer Death: हॉलीवुड एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 6, 2021 17:47 IST

Open in App
ऑस्कर विनर एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके मैनेजर लो पिट ने उनके निधन की पुष्टि की. कई अवॉर्ड विनिंग फिल्मों में काम करने वाले क्रिस्टोफर को साल 2012 में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था और वह इस अवॉर्ड को जीतने वाले सबसे ज्यादा उम्र के ऐक्टर बने थे।  क्रिस्टोफर प्लमर के निधन पर कई हॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने शोक जताया है।  BBC की रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्लमर की कनेक्टिकट में घर पर शांतिपूर्वक मृत्यु हो गई। उनके अंतिम क्षणों में उनकी पत्नी एलेन टेलर मौजूद थी। उनके लंबे समय के दोस्त और 46 साल से उनके प्रबंधक रहे लू पिट के अनुसार 'क्रिस्टोफर एक असाधारण व्यक्ति थे, जो अपने प्रोफेशन को काफी पसंद और सम्मान करते थे।' बता दें कि प्लमर सिनेमा के इतिहास की बेस्ट म्यूजिकल फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर में लेखक शेक्सपियर के भी कई किरदारों को बड़े पर्दे पर जीवित कर दिया था। क्रिस्टोफर ने अपने 60 साल से ज्यादा के करियर में कई स्टेज शो, टीवी शो और फिल्मों में काम किया था। उनकी यादगार फिल्मों में 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' को सबसे ऊपर गिना जाता है। इस फिल्म की ऐक्ट्रेस जूली ऐंड्रूज ने क्रिस्टोफर के निधन पर कहा, 'दुनिया ने आज एक मुकम्मल अभिनेता खो दिया है और मैंनें अपना एक बेहद कीमती दोस्त। मेरे पास हमारे साथ काम करने की यादों का खजाना है और इन सालों में हमने काफी हंसी और मजा किया।' क्रिस्टोफर ने साल 2012 में फिल्म 'बिगिनर्स (Beginners)' में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में कैप्टन जॉर्ज वॉन ट्रैप का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को आज तक खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि फिल्म 'बिगिनर्स' के लिए उन्होंने 82 साल की उम्र में ऑस्कर का खिताब अपने नाम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया था जो कई सालों के बाद इस बात को मानता है कि वो एक गे है। इसके अलावा उन्होंने शेक्सपियर के लिखे कई किरदारों को पर्दे पर उतारा है। वहीं टॉल्सटॉय की लिखी 'द लास्ट स्टेशन' में निभाए गए अपने किरदार से उन्होंने सबका मन मोह लिया था।
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!