लाइव न्यूज़ :

'मिर्जापुर 2' की रिलीज डेट फाइनल, कालीन भइया से टक्कर लेने को तैयार गुड्डू पंडित

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 24, 2020 17:07 IST

Open in App
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ' मिर्जापुर' का दूसरा भाग रिलीज होने को तैयार है। शो के पहले भाग को फैंस से जमकर प्यार मिला था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शो का दूसरा भाग भी धमाकेदार होगा। अली फजल, पंकज त्रिपाठी , देव्येंदू शर्मा और विक्रांत मेसी की एक्टिंग और डायलॉग्स को लोगों ने काफी पसंद किया था। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अब दूसरे सीजन का रिलीज डेट फाइनल कर दिया गया है। अमेजन प्राइम के यूट्यूब चैनल पर इसका एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें अली फजल की आवाज सुनाई देती है, ''दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं, जिंदा और मुर्दा। और फिर होते हैं तीसरे घायल। हमसे सब छीन लिए और हमें जिंदा छोड़ दिए। गलती किए।''  23 अक्टूबर को रिलीज होगी ' मिर्जापुर 2'यह सीरीज 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। अली फजल ने मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शुरू मजबूरी में किए थे, अब आएगा मजा। वहीं, पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मिर्जापुर 2 तारीख मुकर्रर। मिर्जापुर में स्वागत। यह दोनों एक बार फिर 'मिर्जापुर 2' में एक-दूसरे से टक्कर लेते नजर आएंगे। 
टॅग्स :मिर्जापुरपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

ज़रा हटकेVIDEO: मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत

भारतUP: मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन के गलत साइड से उतरने पर 4 यात्री कुचले

ज़रा हटकेVIDEO: नहीं देंगे पैसा, जो करना है कर लो... इंस्‍पेक्‍टर साहब का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?