लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut उनकी बहन रंगोली राजद्रोह के मामले में Mumbai Police के सामने पहुचीं | Sushant Singh

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 8, 2021 16:55 IST

Open in App
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ आज बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश हुईं.  कंगना और उनकी बहन रंगोली ने हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक राजद्रोह के मामले में पुलिस स्टेशन में अपनी हाजिरी लगाई. इस दौरान कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी भी पहुचे हैं. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत Case की Investigation  के दौरान कंगना और रंगोली ने कई ट्वीट किए थे. शिक़ायत कर्ता के मुताबिक यह ट्वीट और बयान आपत्तिजनक है. मुम्बई में रहने वाले साहिल सय्यद नाम के शख्स के कोर्ट में याचिका के बाद बांद्रा मैजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना और रंगोली के खिलाफ राजद्रोह, धार्मिक भावना भड़काने और समाज मे द्वेष निर्माण करने का आरोप लगा है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के बाद  पुलिस ने पूछताछ के लिए कंगना को समन जारी हुआ था. कंगना ने हाई कोर्ट से समय मांगा था. 8 जनवरी आज का दिन दिया गया था. शिकायतकर्ता साहिल का कहना है कि कंगना ने समाज को बाटने का काम किया इसलिए कानून अब अपना काम कर रहा. पेशे से फ़िल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर साहिल की शिकायत पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 124ए के तहत कंगना रनौत को आरोपी बनाया गया है. पुलिस स्टेशन आने से पहले कंगना ने वीडियो संदेश दिया है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है. वीडियो में वे कह रही हैं कि उन्हें पुलिस में हाजिरी देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन ये नहीं बताया जा रहा है कि कहां आना है, कैसे हाजिरी देनी है. उनकी नजरों में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने से भी रोका जा रहा है. एक्ट्रेस ने वीडियो के अंत में राष्ट्रहिट में आवाज बुलंद करने वाले लोगों से अपील की है कि वे सभी साथ आए हैं और इसका विरोध करें. 
टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?