लाइव न्यूज़ :

डर्टी पिक्चर में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध हालत में मौत

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 12, 2020 10:59 IST

Open in App
द डर्टी पिक्चर' और 'एलएसडीः लव सेक्स और धोखा' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध अवस्था में मौत गई है. वह दक्षिण कोलकाता के जोधपुर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मृत पाई गईं. अभिनेत्री की मौत कैसे हुई इस बात की जांच में पुलिस कर रही है रिपोर्ट्स की मानें तो उनका शव खून से लथपथ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , शुक्रवार की सुबह करीब 10.00 बजे जब आर्या के घर पर काम करनेवाली नौकरानी आर्या के घर पहुंची तो बार-बार घंटी बजाने के बावजूद भी आर्या ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद नौकरानी ने कई दफा आर्या के मोबाइल पर फोन भी किया मगर आर्या ने उसके फोन का भी जवाब नहीं दिया. ऐसे में नौकरानी को कुछ शक हुआ और उसने ने पुलिस में शिकायत की.जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आर्या के घर आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनकी लाश खून से लथपथ है और उनके नाक से खून बहने के निशान हैं. वही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है‌ कि कहीं यह ड्रग्स के ओवरडोज़ का मामला तो नहीं है.पुलिस इस मामले की जांच सुसाइड एंगल से भी कर रही है . आर्या मशहूर सितारवादक निखिल बैनर्जी की बेटी थीं. आर्या बनर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी. 
टॅग्स :विद्या बालन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन के साथ काम करके बहुत मजा आया?, माधुरी दीक्षित ने कहा- ऐसा मौका, जिसे जाने नहीं दिया

बॉलीवुड चुस्कीमुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि महिलाएं कब सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करेंगी : विद्या बालन

बॉलीवुड चुस्कीजब विद्या बालन पर लगा 'मनहूस' होने का ठप्पा, बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने की राह नहीं थी आसान, बोलीं- "इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं..."

बॉलीवुड चुस्कीDo Aur Do Pyaar Teaser: विद्या बालन का बोल्ड किरदार, 'दो और दो प्यार' का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई थाने पहुंची विद्या बालन, अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कराई FIR; जानें क्या है मामला?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल