लाइव न्यूज़ :

Music Composer AR Rahman की मां करीमा बेगम का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी | Lokmat Hindi

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 28, 2020 17:31 IST

Open in App
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम पिछले कुछ समय से  बीमार थीं, जिसके चलते उनका निधन हुआ.  रिपोर्ट्स के मुताबिक़ करीमा बेगम को सोमवार की शाम सुपुर्द ए खाक किया जाएगा सोशल मीडिया पर ए आर रहमान ने जैसे ही अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की उनके फैंस ने इसपर कमेंट कर करीमा बेगम को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया  करीमा बेगम की शादी आर. के. शेखर के साथ हुई थी, जो भारतीय म्यूजिक कंपोजर थे और जिन्होंने मुख्य तौर पर मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 52 फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया था, जिनमें 127 गानों वाली 23 मलयालम फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में म्यूजिक कंडकर का काम किया था।  रहमान अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके ही कहने पर वह संगीत की दुनिया में आए थे.  ए आर रहमान के पिता आर के शेखर का निधन तब हो गया था जब वो केवल 9 साल के थे। महज 11 साल की उम्र से ही रहमान संगीत सीख रहे थे. रहमान की मां का सपना था कि उनका बेटा संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाए. ए आर रहमान को संगीतकार बनाने में उनकी मां का अहम योगदान रहा है. ए.आर रहमान ने अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी मां ने उन्हें सिंगर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया था.  हर दुख को सहते हुए रहमान की मां ने अपने बेटे का सपना पूरा किया था. 
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!