लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Foundation Day: 23वां स्थापना दिवस मना रहा उत्तराखंड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, ‘देवभूमि’ की तारीफ करते लिखा...

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 09, 2023 12:02 PM

Uttarakhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड को संबोधित किया। मैं उत्तराखंड के सभी लोगों को निरंतर विकास की शुभकामनाएं देती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को समृद्ध करने में इस प्रदेश का योगदान अमूल्य है।उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नये राज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड आज, 9 नवंबर को अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी दिन 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड का निर्माण हुआ था। राज्य स्थापना दिवस को लेकर राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम देहरादून की पुलिस लाइन में हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड को संबोधित किया। मैं उत्तराखंड के सभी लोगों को निरंतर विकास की शुभकामनाएं देती हूं। राज्यपाल के मार्गदर्शन और सीएम के सक्रिय नेतृत्व से राज्य को दिशा और ताकत मिल रही है। मैं राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देती हूं।

23 साल में पहली बार राष्ट्रपति उत्तराखंड के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को समृद्ध करने में इस प्रदेश का योगदान अमूल्य है।

‘देवभूमि’ की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि उत्तराखंड जिसे उसके प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन के लिए जाना जाता है, वहां के लोग बहुत बहादुर होने के साथ-साथ बेहद मेहनती भी हैं। वर्ष 2000 में आज ही के दिन केंद्र में सत्तारूढ़ अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के तहत उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नये राज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड को संबोधित किया। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने एक सुंदर परेड का प्रदर्शन करने के लिए जवानों को बधाई देना चाहता हूं...मैं परेड के लिए हमारे मुख्य अतिथि भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी स्वागत करना चाहता हूं।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए वोटिंग आज, रायबरेली-अमेठी संग यूपी की इन 14 सीटों पर होगा मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने टीएमसी पर संदेशखाली महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने का आरोप लगाया

भारतझारखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा- इन्होंने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए

भारतBihar LS Elections 2024: मोदी के बिहार दौरे पर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री को लालू यादव से मोह

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

उत्तराखंड अधिक खबरें

उत्तराखंडब्लड कैंसर का इलाज करने के लिए गंगा में लगवाई डुबकी, 7 साल के मासूम ने तोड़ा दम; दर्दनाक वीडियो वायरल

उत्तराखंडआज का पंचांग 01 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडउत्तरकाशी टनल से रेस्क्यू किए गए 40 मजदूर एकदम फिट, अब घरों के लिए हुए रवाना

उत्तराखंडUttarkashi Tunnel Rescue: जल्द टनल के कैद से आजाद होंगी 41 जिंदगियां, 17वें दिन वर्टिकल ड्रिलिंग काम 51.5 मीटर तक पूरा

उत्तराखंडफंसे श्रमिकों की चिकित्सा जांच के लिए 41 बेड का अस्पताल तैयार, बाहर निकालकर सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाने की तैयारी