लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के घाटों का पर्यटकों के लिए बनाया जाएगा आकर्षक, कई करोड़ की योजनाओं पर हो रहा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2023 15:25 IST

सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंता का कहना है कि बैराज के बनने से अयोध्या के सरजू के घाटों पर पर्यटकों का आना-जाना बढ़ जाएगा। 

Open in App

अयोध्या: बनारस के घाटों की तरह अयोध्या के घाटों को भी पर्यटकों के लिए सजाया और संवारा जाएगा। अयोध्या की घाटों पर बार हो मास सरजू जल मौजूद रहने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सरजू नदी पर 2800 करोड़ रुपए की लागत से बैराज बनाने जा रही है।

यह बैराज सरजू नदी पर अयोध्या के पुराने पुल और रेलवे पुल के बीच में बनेगा जिसकी लंबाई 1200 मीटर होगी और 7.3 मीटर ऊंचाई होगी।

इस बैराज का निर्माण कार्य अगली वर्ष जनवरी में प्रारंभ हो जाएगा। इस बैराज के बन जाने से अयोध्या के नया घाट से लेकर गुप्तार घाट तक 7 किलोमीटर तक सरजू नदी में गर्मियों में भी लबालब पानी भरा रहेगा जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने नाव पर पर्यटन करने में सुविधा रहेगी।

इस बैराज के निर्माण से बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में सरजू नहर खंड के अयोध्या पंप कैनाल को भी इसे लिंक करने की योजना है। इस पंप हाउस के सिंचन क्षमता 10000 से बढ़कर 20000 हेक्टेयर हो जाएगी अभी तक इस पंप से खरीफ की सीजन में सिर्फ किसानों को पानी उपलब्ध होता है।

बैराज में कल 45 गेट होंगे और इसकी भंडारण क्षमता 230 मिलीयन क्यूबिक मीटर होगी। अयोध्या में सरजू नदी पर बैराज बनाने को लेकर काफी अरसे से सिंचाई विभाग मशक्कत कर रहा था जो अब फाइनल हुआ है।

बैराज का डीपीआर बनाकर तैयार हो चुका है और जल्दी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हो जाएगी। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंता का कहना है कि बैराज के बनने से अयोध्या के सरजू के घाटों पर पर्यटकों का आना-जाना बढ़ जाएगा। 

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत