लाइव न्यूज़ :

दुनिया की 7 सबसे बड़ी मस्जिदों में देश की मस्जिद शामिल, एक साथ हजारों लोग कर सकते हैं नमाज अदा

By मेघना वर्मा | Updated: June 14, 2018 09:55 IST

लाहौर में स्थित बादशाही मस्जिद को मुगल बादशाह औरंगजेब ने बनवाया था। आजादी से पहले यह मस्जिद भारत में ही आती थी।

Open in App

कहते हैं खुदा की इबादत जिस जगह पर की जाती है वो अपने आप ही पाक हो जाती है। मुस्लिम मान्यताओं में सबसे पाक माने जाने वाले मस्जिदों को अक्सर अपने शहर में देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे बड़े मस्जिद कहां पर स्थित है। जी हां, आज हम आपको दुनिया भर के सबसे बड़े मस्जिदों के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये है कि दुनिया के इन सबसे बड़ी मस्जिदों में हमारे देश की मस्जिद भी शामिल है। आप भी जानें कहां हैं ये मस्जिद। 

1. अल हरम मस्जिद, मक्का

इस्लाम धर्म की सबसे महत्वपूर्ण और साढ़े तीन लाख वर्गमीटर में फैली दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है अल हरम। मूल रूप से 16वीं सदी में बनी इस मस्जिद में 9 मीनारें हैं। मस्जिद के अंदर काबा है जो इस्लाम का मुख्य पवित्रस्थल है। दुनिया भर से लोग हर साल यहां आते हैं। मुस्लिम समुदायों का हुजूम यहां आसानी से देखा जा सकता है। अब तक एक साथ 40 लाख लोगों ने एक साथ यहां नमाज पढ़ा है जो अभी तक का सबले बड़ा रिकार्ड रहा है। 

2. पैगंबर मस्जिद, मदीना

मक्का की अल हरम मस्जिद के बाद मदीने की मस्जिद इस्लाम का दूसरी सबसे पवित्र स्थल है। यहां पैगंबर मुहम्मद की कब्र है। यह मस्जिद 622 ईस्वी में बनी थी। इस मस्जिद में 600,000 श्रद्धालु एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। जिस प्रकार हिन्दू मान्यताओं में हमारे तीर्थ सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है उसी तरह मुस्लिम समुदाय में भी पैगंबर मस्जिद को सबसे पवित्र माना जाता है। 

ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2018: सिर्फ रोमांच ही नहीं रूस का इतिहास भी बताती हैं ये जगहे

3. जुमा मस्जिद, मॉस्को

मॉस्को की खूबसूरत जमीं पर दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद बनाई गयी है। यहां की केंद्रीय मस्जिद जुमा मस्जिद या कैथीड्रल मस्जिद के नाम से भी जानी जाती है जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद का खिताब मिला है। इस मस्जिद का निर्माण 1904 में हुआ था और इसे यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल किया गया है। यहां 10,000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं।

4. हसन मस्जिद, कासाब्लांका

अटलांटिक सागर तट पर बनी मस्जिद का नाम मोरक्को के पूर्व शाह हसन द्वितीय के नाम पर है। इसका निर्माण 1993 में उनके जन्म की 60 वीं सालगिरह पर बनाया गया था। इसकी 210 मीटर ऊंची मीनार मस्जिदों में इसका विश्व रिकॉर्ड बनाती है। लोग अक्सर यहां मस्जिद की खूबसूरती देखने भी आते हैं।  

5. अल अक्सा मस्जिद, येरूशलम

येरूशलम में टेंपल माउंट पर स्थित अल अक्सा मस्जिद 5,000 जगहों के साथ दुनिया की खूबसूरत मस्जिदों में शुमार होती है, लेकिन सोने के गुंबद वाली 717 ईस्वी में बनी यह मस्जिद विश्वविख्यात है और इस्लाम की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद मानी जाती है। 

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लेना है रॉयल स्पा का मजा तो जरूर करें इन 5 शहरों की सैर

6. बादशाही मस्जिद, पाकिस्तान

लाहौर में स्थित बादशाही मस्जिद को मुगल बादशाह औरंगजेब ने बनवाया था। आजादी से पहले यह मस्जिद भारत में ही आती थी।  इस मस्जिद को 1673 ई. में मुगल सम्राट औरंगजेब ने बनवाया था। यह मस्जिद मुगल काल की सौंदर्य और भव्यता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पाकिस्तान की इस दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद में एक साथ 55000 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। बादशाही मस्जिद का डिजाइन दिल्ली की जामा मस्जिद से काफी मिलता-जुलता है, जिसे 1648 में बनवाया था। मस्जिद लाहौर किले के नजदीक स्थित है। 

7. जामा मस्जिद, दिल्ली

भारत की मस्जिदों में दिल्ली का जामा मस्जिद भी दुनिया के सबसे बड़ें मस्जिदों में शामिल है। इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। जामा मस्जिद भारत की प्रसिद्ध मस्जिदों में शामिल है। 1656 में बनकर पूरी हुई पुरानी दिल्ली की यह मस्जिद दुनिया की बड़ी मस्जिदों में आती है। यहां 25,000 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं. ईद के दिन यहां की रंगत देखने को ही मिलती है। देश-विदेश से लोग ना सिर्फ यहां मस्जिद में नमाज अदा करने आते हैं बल्कि यहां की खूबसूरती को भी निहारते हैं।   

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजपाकिस्तानदिल्लीरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य