फीफा वर्ल्ड कप 2018: सिर्फ रोमांच ही नहीं रूस का इतिहास भी बताती हैं ये जगहे

By मेघना वर्मा | Published: June 13, 2018 03:39 PM2018-06-13T15:39:46+5:302018-06-13T15:39:46+5:30

फीफा वर्ल्ड कप 2018: रूस के दूसरे सबसे खूबसूरत शहर का नाम फीफा कप से पहले भी सुनने में आया है। इससे पहले सोजी शहर में विंटर ओलंपिक गेम्स का आयोजन भी किया जा चुका है।

Fifa world cup 2018: 4 places to visit russia to know the history of russia country | फीफा वर्ल्ड कप 2018: सिर्फ रोमांच ही नहीं रूस का इतिहास भी बताती हैं ये जगहे

फीफा वर्ल्ड कप 2018: सिर्फ रोमांच ही नहीं रूस का इतिहास भी बताती हैं ये जगहे

दुनिया में सबसे ज्यादा खेला और देखे जाने वाले फुटबॉल के सबसे बड़े कप फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत आज से रूस में होने जा रही है। आने वाले एक महीनों में दुनिया भर की नजर फीफा वर्ल्ड कप पर टिकी रहेगी। फुटबाल के कई चाहने वाले ऐसे भी होंगे जो मैच देखने रूस की ओर रवाना भी होगें। वैसे आपको बता दें कि इस बार ही नहीं, पर्यटकों की नजरों में हमेशा से ही रूस रहा है। घूमने के नजरिए से रूस को हमेशा ही बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट के नजरिए से देखा जाता रहा है। आज हम आपको रूस के ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप घूमने का मजा ले सकते हैं। 

1. मॉस्को

कहते हैं किसी देश को देखना हो तो उसकी शुरूआत वहां की राजधानी से करना चाहिए और रूस की राजधानी मॉस्को उन्हीं में से एक है। अगर आप फ्रांस घूमने जा रहे हैं तो इसकी शुरूआत मॉस्को शहर से कर सकते हैं। रूस के फेमस आइकन्स में से एक रेड स्क्वेयर, मॉस्को क्रेमलिन, सेंट बेसिल कैथेड्रल और लेनिन की समाधी जैसी चीजें मॉस्को में ही हैं। सिर्फ यही नहीं अगर आप पुरानी चीजें देखने के शौकीन हैं तो भी ये शहर आपका दिल खोल के स्वागत करता है। यहां आप  हिस्टॉरिकल म्यूजियम, पुशकिन स्टेट म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स और बोल्शोई थिअटर आदि का रूख कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लेना है रॉयल स्पा का मजा तो जरूर करें इन 5 शहरों की सैर


2. सेंट पीटर्सबर्ग

वैसे तो रूस में देखने की कई लुभावनी जगहें हैं, लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग शहर की एक खास पहचान है। एक बेहद खूबसूरत शहर जिसकी स्थापना पीटर द ग्रेट ने की थी। सेंट पीटर्सबर्ग शहर रूस की शाही राजधानी था। स्थापना के वक़्त से सेंट पीटर्सबर्ग में जो उसकी निशानियां इतिहास बनकर आज भी मौजूद हैं। रूस, सेंट पीटर्सबर्ग और दुनिया की शानदार सांस्कृतिक विरासत देखने के लिए सबसे अच्छा तरीक़ा है की आप यहाँ के द स्टेट हरमिटेज म्यूजियम में जाएं। यहां क़रीब चार सौ कमरे हैं जो तीन मंज़िलों और पांच अलग-अलग इमारतों में फैले हुए हैं। 

3. सोची

रूस के दूसरे सबसे खूबसूरत शहर का नाम फीफा कप से पहले भी सुनने में आया है। इससे पहले सोजी शहर में विंटर ओलंपिक गेम्स का आयोजन भी किया जा चुका है। यहां बाइजैन्टाइन के समय के बहुत से खंडहर हैं जिन्हें देखकर आपको इतिहास से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां बहुत से म्यूजियम्स भी हैं जहां आप जा सकते हैं। सोची की आर्ट और हिस्ट्री में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये एक अच्छा शहर है। इसके अलावा सोची के चाय बागान में भी आप घूम सकते हैं। परिवार के साथ इसकी सैर करने जा रहे हैं तो ब्लैक सी में स्विमिंग और स्कीइंग का मजा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मात्र 10 हजार में फैमिली के साथ करें इन 5 जगहों की सैर, वेकेशन बन जाएगा खास

4. काजन

राजधानी, मॉस्को से भी पुराना शहर देखना हो तो आप काजन की ओर रूख कर सकते हैं। जिसकी स्थापना 1005 में हुई थी। इस शहर को स्पोर्ट्स कैपिटल ऑफ रशिया भी कहा जाता है क्योंकि 2018 का फुटबॉल वर्ल्ड कप होस्ट करने के साथ ही इस शहर में पहले भी कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का आयोजन हो चुका है। चूंकि यहां रहने वाली ज्यादातर तातर कम्यूनिटी मुस्लिम है इस वजह से काजन में कैथेड्रल्स के पास मस्जिद बने देखे जा सकते हैं। यहां काजन क्रेमलिन, कुल शरीफ मस्जिद जैसी जगहें देखने लायक हैं।

Web Title: Fifa world cup 2018: 4 places to visit russia to know the history of russia country

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे