लाइव न्यूज़ :

लंदन जैसा खूबसूरत लगता है भारत का ये हिल स्टेशन, एक बार जाना तो बनता है

By मेघना वर्मा | Updated: January 12, 2018 17:58 IST

आप यहां पर 12 साल में एक बार खिलने वाला कुरिन्‍जी फूल देख सकते हैं।

Open in App

वैसे तो देश में घूमने के लिए बहुत सी जगहे हैं। इसके बावजूद भी वीकेंड या हॉलीडेज में घूमने का प्लान करते समय आपको विदेशों के स्कॉटलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, लंदन जैसे शहर ही याद आते हैं। लेकिन भारत में भी कई ऐसी जगहें है जो विदेशों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप विदशों जैसा मजा ले सकते हैं। हम बात कर रहें है भारत के शहर कोडैकानल की। तमिलनाडु का कोडैकानल शहर विदेश के लंदन से कम नहीं है। आइए जानते हैं इस शहर के बारे में।

तमिलनाडु का कोडैकानल शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से 2133 मीटर ऊंचाई पर बसा यह हिल स्टेशन अपनी सुंदरता और शांत वातावरण से सबको आकर्षित करता है। पाली हिल के बीच बसे इस शहर की खूबसूरत को आप कई रंगो में देख सकते है। यहां पर विशाल चट्टान, शांत झील, फलों के बगीचे और पाइन के जंगल देख जा सकते है।

यहां दिखेगा 12 साल में दिखने वाला कुरिन्जी फूल

इसके अलावा आप यहां पर 12 साल में एक बार खिलने वाला कुरिन्‍जी फूल देख सकते है। यहां की पहाड़ियां आपके वीकेंड का मजा और बी दोगुणा कर देती है। इसके अलावा आप यहां पर बेरिजम झील, ब्रायंट पार्क, बीयर शोला फॉल, सिल्वर कासकेड प्रपात और कोडईकनाल झील देख सकते है। यहां का बोट क्लब रोमांचक रेसिंग ट्रिप भी आयोजित करता है, जो आपके ट्रिप को और भी मजेदार बना देगा।

बेरिजम झील

यह खूबसूरत झील पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय है। प्राकृतिक सुंदरता से भरा यह झील कोडैकानल बस स्टैंड से 21 किमी की दुरी पर है। इस झील से पेरियाकुलम नगर को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। बेरियम झील के पूर्व दिशा में 20 एकड़ के क्षेत्र में फैला ब्रायंट पार्क है। यह पार्क फूलों और संकर प्रजात‍ि के विभिन्‍न पेड़-पौधो के लिए जाना जाता है। यहां एक ग्लासहाउस में विभिन्न किस्म के फूल रखे हुए हैं।

स्ट्रीट फूड का चखिये स्वाद

झीलों के अलावा आप यहां पर कुरिन्जी अंदावर पवित्र मंदिर देख सकते हैं। भगवान मुरूगन को समर्पित यह मंदिर कोडईकनाल झील से 312 किमी की दूरी पर है। इस मंदिर से उत्तर के मैदानों और पलानी की पहाड़ियों का भव्य नजारा दिखाई देता है। इस घाटी के खूबसूरत नजारें को आप यहां के टेलिस्कोप हाउस से भी देख सकते है। इसके अलावा कोडैकानल में आप सेंडविचेस, पनीर, उपमा, परौता, रसम, पायसम, केसरी और स्वीट पोंगल जैसे फेमस फूड का मजा भी ले सकते है।

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते