लाइव न्यूज़ :

SpiceJet की फ्लाइट्स में सिर्फ 899 रुपये में करें सफर, SBI ग्राहकों को 10% एक्स्ट्रा छूट

By उस्मान | Updated: February 6, 2019 10:35 IST

स्पाइसजेट का फ्लाइट टिकटों पर भारी छूट का ऑफर 9 फरवरी, 2019 से शुरू होकर 25 सितंबर, 2019 तक चलेगा। आप स्पाइसजेट की वेबसाइट spicejet.com पर टिकट बुक कर सकते हैं।

Open in App

स्पाइसजेट एक खास ऑफर के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकटों में भारी कटौती की है। कुछ शहरों के लिए आपको घरेलू टिकट सिर्फ 899 रुपये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 3,699 रुपये में टिकट मिल सकता है। 

कब तक है ऑफरस्पाइसजेट का फ्लाइट टिकटों पर भारी छूट का ऑफर 9 फरवरी, 2019 से शुरू होकर 25 सितंबर, 2019 तक चलेगा। आप स्पाइसजेट की वेबसाइट spicejet.com पर टिकट बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिये टिकटों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट और चेक-इन की सुविधा भी पा सकते हैं। 

 

इन बातों का रखें ध्यानऑफर का लाभ उठाने के लिए, प्रस्थान की तारीख से कम से कम 14 दिन पहले टिकट बुक करना होगा। डिस्काउंट ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और न ही ग्रुप बुकिंग पर लागू किया जा सकता है। 

स्पाइसजेट के इस ऑफर के तहत आप किसी भी चैनलों पर बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि, डिस्काउंट ऑफर केवल एकतरफा किराए और चुनिंदा नॉन-स्टॉप उड़ानों पर लागू होता है, वाहक की वेबसाइट ने कहा।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए SBI के ग्राहकों को प्रोमो कोड, SBISALE का उपयोग करना होगा। SBI कार्ड धारक केवल स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की गई बुकिंग करा सकते हैं। 

स्पाइसजेट ने कहा कि वह 25 मार्च से हैदराबाद और सऊदी अरब के जेद्दा के बीच एक दैनिक नॉनर-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू करेगी। स्पाइसजेट पिछले महीने कोलकाता-लिलबारी मार्ग पर एक सीधी उड़ान शुरू की थी।  

टॅग्स :स्पाइसजेटट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते