लाइव न्यूज़ :

नाइट लाइफ का असली मजा लेना है तो भारत की इन 5 जगहों की कीजिये सैर

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2018 17:11 IST

बैंगलोर का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आईटी सेक्टर आता है, पर ऐसा नहीं है, यह शहर आईटी हब के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है।

Open in App

आज के युवाओं को नाइट लाइफ एन्जॉय करने का बहुत शौक होता है। इनमें वो युवा ज्यादा शामिल हैं जो वर्किंग होते हैं। दिन भर काम करने के बाद शाम को दोस्तों या किसी खास के साथ वे बार, पब, डिस्को या क्लब में जाना पसंद करते हैं। दिल्ली, मुंबई जैसी जगहों में ऐसे युवाओं की संख्या ज्यादा बढ़ गयी है। आज हम आपको देश भर के ऐसे ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने जाने के साथ आप यहां की नाईट लाइफ भी जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के उन शहरों के बारे में जो अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी ज्यादा जाने जाते हैं। 

मुंबई

नाइट लाइफ के मामले में मुंबई भारत के सबसे ऊंचे पायदान पर आता है। मुंबई के विषय में एक बात कही जाती है कि यह शहर रात में भी नहीं सोता जिसका कारण यहां रोजाना बढ़ती युवाओं की आबादी है। मुंबई शहर अपने समुद्री तटो, मल्टीनेशनल कंपनी की शाखाओं, फिल्म जगत और करियर के बेहतर ऑप्शन के लिए जाना जाता है। यहां दिन के साथ साथ रातें भी व्यस्त होती हैं। यहां आपको ढेरों नाइट क्लब, पब, बार और डिस्को दिख जाएंगे जहां आप शानदार नाइट का अनुभव ले सकते हैं।

गोवा

नाइट लाइफ के मामले में गोवा भारत के सबसे पसंदीदा शहरों में गिना जाता है। यहां के समुद्री बीच देश-विदेशी पर्यटकों के मध्य काफी प्रसिद्ध हैं। नाइट पार्टी, बूज़, क्लबों को गोवा का पर्याय कहा जा सकता है। नाइट लाइफ का बेस्ट अनुभव लेने के लिए आप गोवा की सैर कर सकते हैं। यहां के नाइट क्लब, पब देश-विदेश के सैलनियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके साथ आप यहां बेस्ट सी फूड्स का भी आनंद उठा सकते हैं। 

चंडीगढ़

नाइट लाइफ के मामले में भारत का उत्तरी शहर चंडीगढ़ भी किसी मामले में कम नहीं। यहां विकसित हो रहा आईटी क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान की बढ़ती संख्या ने इस शहर की नाइट लाइफ को रंगीन बना डाला है। यहां का एक बड़ा युवा वर्ग अपनी मौज मस्ती के लिए नाइट क्लब, पब,बार, डिस्कों की तरफ रूख कर रहा है। बदलते फैशन का एक नया दौर यहां देखा जा सकता है। चंडीगढ़ में बहुत सी शानदार जगहें हैं जहां आप नाइट लाइफ का आनंद ले सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: आपके सफर को और भी मजेदार बना देंगे ये 7 टिप्स, एक बार जरूर ट्राई करें

पुणे

महाराष्ट्र का पुणे शहर अपने बेहतरीन शहरी जीवन के लिए जाना जाता है। यह शहर एक बड़ी युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। जिसका कारण है, कॉर्पोरेट केंद्रों और शैक्षिक संस्थाओं की बढ़ती संख्या। उन्नत शैक्षणिक संस्थानों की वजह से पुणे को 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा यह शहर अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको 100 से भी ज्यादा नाइट क्लब, पब, बार दिख जाएंगे। दिन भले ही यहां व्स्यत हो पर शाम यहां की रंगीन गुजरती है।

ये भी पढ़े: दोस्तों के साथ कीजिये कुछ ऐसे ट्रिप प्लान जो आपके पॉकेट पर नहीं पड़ेंगे भारी

बैंगलोर

बैंगलोर का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आईटी सेक्टर आता है, पर ऐसा नहीं है यह शहर आईटी हब के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। शहर में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां आप बेस्ट नाइट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। एमजी रोड, चर्चगेट, ब्रिगेड रोड और जेपी नगर में शानदार नाइट क्लब और पब मौजूद हैं। यहां आप अपनी शामों को रंगीन बना सकते हैं। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरहिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी, सैलानियों की संख्या बढ़ी

मुसाफ़िरघूमने के लिए हो जाओ तैयार, साल 2020 में 14 बार पड़ रहे हैं 3-4 दिन के लंबे वीकेंड, देखें पूरी लिस्ट

मुसाफ़िरबर्फबारी का मजा लेना है तो तुरंत पहुंचे इन 10 फेमस हिल स्टेशनों पर, अभी खर्चा भी होगा कम

मुसाफ़िरआ गया शादी का सीजन, अभी से कर लें प्लानिंग, विदेश में नहीं बल्कि भारत में हैं हनीमून के ये बेस्ट डेस्टिनेशन

मुसाफ़िरबाइकिंग ट्रिप का कर रहे हैं प्लान तो, भारत के इन खतरनाक रास्तों पर जरूर जाएं, डबल हो जाएगा मजा

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते