मां लक्ष्मी का ऐसा मंदिर जहां रोज दर्शन के लिए आते हैं सूर्यदेव 

By धीरज पाल | Updated: January 5, 2018 14:43 IST2018-01-05T13:23:06+5:302018-01-05T14:43:53+5:30

प्रत्येक शुक्रवार मंदिर में मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है।

mysterious temple of maa laxmi in kolhapur maharashtra | मां लक्ष्मी का ऐसा मंदिर जहां रोज दर्शन के लिए आते हैं सूर्यदेव 

मां लक्ष्मी का ऐसा मंदिर जहां रोज दर्शन के लिए आते हैं सूर्यदेव 

मां लक्ष्मी हमेशा अपने भक्तों को धन, वैभव, यश और सुख से भर देती हैं। भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जहां मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करते हैं।  वैसे तो भारत में मां लक्ष्मी के कई मंदिर हैं लेकिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ऐसा मंदिर है जो दुनिया भर में मशहूर है। इस मंदिर में अम्बा माता विराजित हैं, जिन्हें लक्ष्मी अवतार ही माना जाता है। आइए जानते हैं आखिर इस मंदिर में ऐसा क्या खास है जिसकी वजह से इसकी इतनी मान्यता है। 

कोल्हापुर का सबसे भव्य मंदिर 

मुम्बई से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित कोल्हापुर में स्थित है 'महालक्ष्मी मंदिर'। कोल्हापुर में इस विशाल मंदिर के अलावा कई एनी मंदिर भी हैं। यही वजह है कि कोल्हापुर को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 7 वीं शताब्दी में चालुक्य के राजा कर्णदेव ने करवाया था। शुरुआत में मंदिर का निर्माण पूरी तरह नहीं हो पाया था, लेकिन बाद में इसे 9वीं शताब्दी में शिलहार यादव ने पूरा करवाया। माना जाता है कि यह मंदिर 900 साल पुराना है। 

सूर्य देव करने आते हैं दर्शन 

इस मंदिर के संदर्भ में ऐसी मान्यता प्रचलित है कि मंदिर में मां लक्ष्मी के भक्त तो जाते ही हैं, साथ ही सूर्य देव भी मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर की बनावट ऐसी है कि मंदिर में विराजित मां लक्ष्मी के प्रत्येक हिस्से की सूर्य की किरणें अलग-अलग दिन दर्शन करती हैं। जिसे देख आप हैरान हो सकते हैं। 

मंदिर करीब 45 फीट ऊंचा है। मां लक्ष्मी की 4 फीट ऊंची प्रतिमा का वजन 40 किलो है। माना जाता है कि मंदिर में दर्शन मात्र से ही भक्त पर देवी की कृपा बनीं रहती है। 
 

Web Title: mysterious temple of maa laxmi in kolhapur maharashtra

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे