महाराष्ट्र दिवस 2018: आज ही के दिन हुई थी महाराष्ट्र की स्थापना, यहां की इमारतों का है इतिहास से गहरा नाता

By मेघना वर्मा | Updated: May 1, 2018 07:09 IST2018-05-01T07:09:18+5:302018-05-01T07:09:18+5:30

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा जो ईमारत पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है वो है मुंबई में स्थित एलीफेंटा की गुफाएं।

Maharashtra Day 2018: Know The History, Importance and significance and top 10 tourist place in Maharashtra | महाराष्ट्र दिवस 2018: आज ही के दिन हुई थी महाराष्ट्र की स्थापना, यहां की इमारतों का है इतिहास से गहरा नाता

महाराष्ट्र दिवस 2018: आज ही के दिन हुई थी महाराष्ट्र की स्थापना, यहां की इमारतों का है इतिहास से गहरा नाता

सपनों की नगरी मुंबई और देश की इकॉनोमिक कैपिटल महाराष्ट्र का आज जन्म दिन है।जी हां, आज ही के दिन खूबसूरत और ऐतिहासिक महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी।महाराष्ट्र दिवस को भारत में महाराष्ट्र स्थापना दिवस भी कहा जाता है। यह दिन महाराष्ट्र भर में 1 मई को मनाया जाता है। आपको बता दें की देश की आजादी के बाद भारत के इस हिस्से को दो भागो में बांटा गया। दरअसल, सभी मराठी भाषा के स्थानों का समीकरण करके एक राज्य बनाने को लेकर बड़ा आंदोलन चला। जिसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात जो की पहले एक राज्य थे वह अलग-अलग हो गए। जिसके तहत 1 मई, 1960 को कोंकण, मराठवाडा, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिण महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) तथा विदर्भ, सभी संभागों को जोड़ कर महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की गई। महाराष्ट्र राज्य जितना खूबसूरत और सपनों का शहर है उतना ही ऐतिहासिक इसका इतिहास है।यहां की इमारतें आज भी पौराणिक कथाओं और कलाकृतियों का सबूत देती हैं।शायद यही कारण है कि हर साल देश से कम विदेशी पर्यटक इस राज्य में घूमने आते हैं।आज इसके स्थापना दिवस के अवसर पर हम आपको महाराष्ट्र के 7 ऐसी ही इमारतों और जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऐस्तिहासिक और पर्यटन दोनों की ही दृष्टि से बेहद अहम है।अगर आप भी कभी महाराष्ट्र जाने का प्लान बनायें तो इन इमारतों की सैर करना बिल्कुल ना भूलें।

1. एलीफेंटा गुफाएं

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा जो ईमारत पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है वो है मुंबई में स्थित एलीफेंटा की गुफाएं।मुंबई तट से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर अरब सागर के बीच एक द्वीप पर यह गुफाएं स्थित हैं। यह गुफाएं 450 से 750 ईस्वी पुरानी हैं जो उस समय के वास्तुकला का बेजोड़ नमूना दिखाती हैं।इनमें भगवान शिव की महिमा का चित्रण करती कई प्रतिमाएं हैं। गेटवे आफ इंडिया से इस द्वीप के लिए जेटी से नियमित मोटरबोट चलती है। इन गुफाओं को यूनेस्को ने विश्व विरासत घोषित कर रखा है। 

2. औरंगाबाद

औरंगाबाद शहर अजंता और एलोरा के विरासत स्थलों के लिए मशहूर है। 29 चट्टानों के समूह को काट कर बने ये गुफा पर्वत इस देश में वास्तुकला की उपलब्धियों का प्रतीक हैं। अजंता के भित्ति चित्र और एलोरा की मूर्तियां और इस जगह की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। इस शहर का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया है जिन्होंने डेक्कन पर राज करने के लिए इसे वाइसरिगल राजधानी बनाया। बादशाह ने यहां अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बीबी का मकबरा बनवाया। यह मकबरा मशहूर ताज महल की नकल है। हालांकि इस मकबरे की हालत अब ठीक नहीं है।हर जगह से टूटी-फूटी ओत उधड़े हुए पेंट के साथ आज भी यह पर्यटकों का ध्यान अपनी और खींच लेती है।पनचक्की और दरवाज़े यहां बीते दिनों की शानदार वास्तुकला के उदाहरण के तौर पर मौजूद हैं।

3. गणपतिपुले

गणपतिपुले, महाराष्ट्र का एक छोटा सा गांव है जिसमें खूबसूरत लंबे समुद्र तट हैं। गणपतिपुले नाम का तट इनमें सबसे सुंदर बीच है। सुनहरी धूप से सजे तट और हरियाली आपको गणपतिपुले की शानदार धरती से प्यार करने को मजबूर कर देंगे। यहां पर पानी के खेल की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा तट पर भगवान गणपति का मंदिर भी है। 

4. महाबलेश्वर, लोनावाला और खंडाला

ज्यादातर लोगों ने अगर वास्तविकता में नहीं तो टीवी पर ही सही, लेकिन महाराष्ट्र के हिल स्टेशनों की खूबसूरती देखी है। शुक्र है बाॅलीवुड और आमिर खान का कि मशहूर गाने के जरिये उन्होंने हर भारतीय के मन में खंडाला को बसा दिया। महाबलेश्वर अपने मंदिरों के लिए जाना जाता है और हनीमून के लिए भी यह जगह बहुत मशहूर है। यहां की साफ हवा, शांत वातावरण, सुंदर और शांत झील और शानदार झरने आपको शहर की हलचल से दूर आनंद की अनुभूति देते हैं।

5. पंचगनी

पांच पहाड़ों से घिरा पंचगनी धरती पर एक स्वर्ग है। यह जगह बहुत सुंदर है और आसपास का वातावरण बहुत शांत है। सैलानियों के बीच यह हिल स्टेशन बहुत मशहूर है। पंचगनी में आपको कई अमीर और मशहूर व्यक्तियों के फार्म हाउस मिल जाएंगे।

6. पेंच राष्ट्रीय उद्यान

सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के निचले दक्षिणी इलाके में 257 वर्ग किलोमीटर में फैले इस पार्क में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों को देखने का शानदार मौका मिलता है। पेंच में देखे जा सकने वाले वन्य जीवों में बाघ, तेंदुआ, चीतल, सांभर, बार्किंग डियर, नीलगाय, ब्लेक बक, गौर, जंगली भालू, चैसिंघा, स्लोथ बीयर, लंगूर, बंदर, माउस डियर, हाइना और गिलहरी आदि हैं। 

7. शिरडी

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शिरडी शहर स्थित है। पूरी दुनिया से लोग श्री सांई बाबा की समाधि पर बने शिरडी सांई मंदिर को देखने आते हैं। इस मंदिर के अलावा शनि मंदिर, नरसिंह मंदिर, कंडोबा मंदिर, साकोरी आश्रम और चांगदेव महाराज समाधि भी देखे जा सकते हैं। 

8. पुणे

‘डेक्कन की रानी’ और ‘पूरब के आक्सफोर्ड’ के नाम से मशहूर महाराष्ट्र का पुणे शहर इसके समृद्ध ऐतिहासिक अतीत और आधुनिक चमकदार आकर्षण के लिए देखने लायक शहर है।

पुणे के हरे भरे पर्वत और खूबसूरत झीलें यहां आने वाले सैलानियों के लिए यादगार रहती हैं। 

Web Title: Maharashtra Day 2018: Know The History, Importance and significance and top 10 tourist place in Maharashtra

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे