लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ पर शादीशुदा कपल के लिए IRCTC चलाएगी स्पेशल ट्रेन, ये होगी खासियत

By भाषा | Updated: September 25, 2019 13:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईआरसीटीसी की ओर से पेश पैकेज में साथी को किराए में 50 फीसद छूट की पेशकश की जा रही हैजोड़े जैसलमेर में रेत के टीलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच 17 अक्टूबर को करवा चौथ मना सकते हैं

आईआरसीटीसी ने करवा चौथ के मौके पर पर्यटकों के लिए राजस्थान के विभिन्न स्थानों की यात्रा कराने के लिए विशेष डीलक्स ट्रेन शुरू की है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक बयान जारी कर बताया कि यह आलीशन ट्रेन अपनी पहली यात्रा पर 14 अक्टूबर को रवाना होगी और 18 अक्टूबर तक चलेगी।

बयान के मुताबिक यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग से रवाना होगी और जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, गड़ीसर झील, मेहराणगढ़ किला, जसवंत थड़ा, आमेर किला एवं सिटी पैलेस जैसे राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराएगी। जोड़े जैसलमेर में रेत के टीलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच 17 अक्टूबर को करवा चौथ मना सकते हैं।

इस साल 17 अक्टूबर को ही करवा चौथ है। आईआरसीटीसी की ओर से पेश पैकेज में साथी को किराए में 50 फीसद छूट की पेशकश की जा रही है। वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 1,02,960 रुपये और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 90,090 रुपये प्रति जोड़ा किराया निर्धारित किया गया है।

आईआरसीटीसी यात्रियों को विभिन्न भाषाओं में सेवाएं देगी। इसके साथ ही वह यात्रा कार्यक्रम के अनुसार स्मारकों और स्थानों का प्रवेश शुल्क और 10 लाख रुपये का बीमा मुहैया कराएगा।

टॅग्स :करवा चौथआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते