बोटिंग का मजा लेना चाहते हैं तो जाएं भारत की इन खूबसूरत झीलों पर

By धीरज पाल | Published: January 8, 2018 06:42 PM2018-01-08T18:42:34+5:302018-01-09T01:10:10+5:30

भारत में बहुत सी जगहों पर सुंदर-सुंदर झील या नदी मौजूद हैं जहां बोटिंग करके आपको बहुत ही मजा आएगा।

india's most beautifull lakes for boating | बोटिंग का मजा लेना चाहते हैं तो जाएं भारत की इन खूबसूरत झीलों पर

बोटिंग का मजा लेना चाहते हैं तो जाएं भारत की इन खूबसूरत झीलों पर

घूमने फिरने के दो तरह के शौक़ीन होते हैं - पहले जो पूरी प्लानिंग करते हैं और फिर निकलते हैं। और दुसरे जो जब मन किया बैग उठाकर निकल जाते हैं। खैर तरीका कुछ भी हो, अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो हम यहां बताने जा रहे हैं झीलों से भरे भारत के कुछ सुंदर शहरों के बारे में। जहां आप बोटिंग का भरपूर आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता आपका मन खुश कर सकती है। ये वे जगहें हैं जहां की झेली दुनिया की सबसे सुंदर झीलों में शामिल हैं। 

डल झील, श्रीनगर 

श्रीनगर, पर्यटकों की सूची में शीर्ष पर रहता है। यहां हर साल सैलानियों की भीड़ यहां की खूबसूरती को बताती है। श्रीनगर न केवल भारत के बीच प्रसिद्ध है बल्कि यहां हजारों की तादाद विदेशी सैलानी भी आते हैं। यह झील 26 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां सुंदर झीलों की कोई कमी नहीं है लेकिन उनमें से डल झील सबसे सुंदर है। इस झील बोटिंग के साथ खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। सूर्योदय के वक्त बोटिंग करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। 

गुरुडोंगमार झील, सिक्किम

गुरुडोंगमार झील, सिक्किम के लोचन से लगभग 5430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वैसे नवंबर से मई के बीच इतनी ठंड पड़ती है कि झील जम जाता है।  बर्फ के पहाड़ों से ढके इस शहर की झीलों का पानी शीशे की तरह साफ होता है। यहां की खूबसूरत हर किसी का मन मोह लेती है। 

पिछोला झील, उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली इस झील में दो द्वीप है। महाराणा उदय सिंह द्वारा बनाई गई इस झील का नजारा दूर से भी बेहद खूबसूरत लगता है। मणिपुर, मीठे पानी की झील कही जाने वाली लोकटक झील को भारत की सबसे अनोखी झीलों में से एक है। इस झील में लोग छोटे-छोटे द्धीप बनाकर कर रहते हैं।

वेम्बानाड झील, कुमारकोम

भारत की सबसे लंबी और केरल की बड़ी झीलों मानी जाने वाली लेक आप बोटिंग ही नहीं, बल्कि यहां घंटों बैठ सकते हैं। 

Web Title: india's most beautifull lakes for boating

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे