लाइव न्यूज़ :

बस 2000 रुपयों में विदेश यात्रा, जानें पांच ऐसी शानदार विदेश यात्रा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 17:37 IST

विदेश जाने के लिए ज्यादा रुपयों की जरूरत होती है लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां भारतीय रुपयों की कीमत वहां की मुद्रा से ज्यादा है।

Open in App

नए-नए जगहों पर जाना भला किसे पसंद नहीं,  जब बात विदेश घूमने की हो तो शायद कोई हो जो ये मौका गवांना चाहेगा। जब भी आप विदेश घूमने का प्लान बनाते है तो सबसे पहले पैसों का ख्याल आता है और आप घूमने से लेकर रहने, खाने और आने-जाने का हिसाब लगाने लगते हैं। हिसाब में खर्च इतना आ जाता है कि आप घूमने का प्लान कैंसल कर देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपयों की कीमत ज्यादा है।   

इंडोनेशिया

 

अगर मैं आपसे कहुं कि आप महज 2000 रुपए में इंडोनेशिया की सैर सकते हैं तो शायद आप मेरा यकीन नहीं करेंगे।  क्योंकि भारत के एक रुपये की कीमत इंडोनेशिया में 209 इंडोनेशियन रुपियाह है। इंडोनेशिया की मुद्रा को 'इंडोनेशियन रुपियाह' कहते हैं। आपके पास अगर 100 रुपये हैं तो इंडोनेशिया में इसकी कीमत 20,900 'इंडोनेशियन रुपियाह' हो जाएगा। अगर आप अपने महीने भर की सैलरी से 2000 बचाते हैं तो आपको इंडोनेशिया में पैसों की कीमत 4,18,000 इंडोनेशियन रुपियाह हो जाएगा।  यानी आपके 2000 रुपये की कुल कीमत इंडोनेशियन रुपियाह में 4 लाख 18 हजार से अधिक हो जाएगा। इतना ही नहीं यहां भारतीयों के मुफ्त में वीजा सुविधा उपलब्ध। ऐसे में आपका विदेश जाने का सपना सच हो जाएगा। 

इंडोनेशिया में कहां घूमें 

दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इंडोनेशिया बीच के लिए विख्यात है। वैसे यहां घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं जहां आप पूरा अपनी छुट्टियां मजे से बीता सकते हैं। इसके अलावा बाली यहां का सबसे ज्यादा लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। 

वियतनाम

अगर आप इंडोनेशिया की सैर कर चुके हैं और अब आप फिर कहीं विदेश यात्रा के लिए प्लान बना रहे हैं । इस बार आप कहीं का नहीं बल्कि वियतनाम यात्रा करने  की तैयारियां शुरू कर दें। क्योंकि यह देश इंडोनेशिया से भी ज्यादा सस्ता है जहां भारतीय लोग कम पैसों में घूम सकते हैं। भारत के एक रुपये की कीमत 352 वियतनामी डोंग है। वितयनाम की करेंसी को वियतनामी डोंग कहते हैं। अगर आपके पास 100 रुपये हैं तो वियतनाम में इसकी कीमत 35,200 वियनामी डोंग में बदल जाएगी।  अगर आप महीने भर की सैलरी से 2000 रुपए बचाते हैं तो वियनाम में कुल कीमत 7,04,000 वियतनामी डोंग हो जाएगा। यानी 7 लाख से ज्यादा वियतनामी डोंग आपके पास हो जाएंगे। जिससे आप इत्मिनान से वितनाम में घूम सकते हैं।

वियनाम में कहां घूमें  वियताम एशिया के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है। वियतनाम एक बेहद ही खूबसूरत और हरियाली से भरा देश है। हालांकि भारतीयों की नजर में यह एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है, लेकिन यहां की सी-फूड और रहने की सस्ती लेकिन शानदार जगहें उनका है भ्रम दूर करने के लिए काफी हैं। 

कंबोडिया

वियतनाम और इंडोनेशिया के बाद कंबोडिया एक ऐसा देश है जहां आप कम पैसों में घूमा जा सकता है। यहां भारतयी 1 रुपए की कीमत कंबोडियन करेंसी में करीब 62 कंबोडियन रील है। यहां की करेंसी को कंबोडियन रील कहते हैं। हालांकि पैसों के मामले में वियतनाम और इंडोनेशिया से कुछ कम है। 

अगर आपके पास 100 रुपये हैं तो यहां की करेंसी में 6200 कंबोडियन रील रुपये में तब्दील हो जाएंगे। वियतनाम और इंडोनेशिया की अपेक्षा इस बार हम 1 महीने की कमाई में से 2000 रुपये नहीं बचाएंगे बल्कि चार महीने की कमाई से 8000 रुपये बचाएंगे।मतलब अगर आप अपने सैलरी से 8000 रुपये बचाते हैं तो कंबोडिया में इसकी कीमत 4,96,000 कंबोडियन रील में तब्दील हो जाएगें। जिससे आप आसानी से घूम सकते हैं। 

कंबोडिया में कहां घूमें 

 दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश कंबोडिया में एक से बढ़कर एक आकर्षण केंद्र है। यहां देखने के लिए खूबसूरत बीचेस, इमारतों के अलावा बहुत कुछ है। यहां 12 वीं शताब्दी में निर्मित अंकोरवाट मंदिर हिंदुओं के लिए धार्मिक स्थल है। भगवान विष्णु को समर्पित 500 एकड़ में बना यह मंदिर लंबे अरसे तक हिंदू धर्म का विशालतम पूजा स्थल रहा है। लेकिन बाद में यह बौद्ध धर्म के धार्मिक स्थल में बदल गया। 

हंगरी 

भारत के लिहाज से हंगरी भी सस्ते देश में शामिल है। इस देश में भारत के 1 रुपए की कीमत हंगरी की करेंसी में करीब 4 है। यहां की करेंसी को हंगेरियाई फारिंट कहते हैं। अगर आपके पास 100 रुपये हैं तो यहां करीब 400 हंगेरियाई में तब्दील हो जाएंगे। यहां जाने के लिए आपको अपने सैलरी से ,000 रुपये बचाना होगा। हंगरी में दस हजार रुपयों की कीमत 40,699 हंगेरियाई फांरिट हैं। 

रोमांटिक शहर है बुडापेस्ट 

अगर आप हंगरी घूमने या अपना हनीमून मानने गए हैं तो आपको हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में जरूर जाना चाहिए। क्योंकि यह शहर दुनिया के सबसे रोमांटिक  शहरों में शुमार है। इतना ही नहीं इस शहर को अक्सर हम बॉलीवुड के फिल्मों में देख सकते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग बूडापेस्ट में हुई है। एक नदी किनारे बसे इस शहर में कई पर्यटक केंद्र है। जहां आप इत्मिनान से घूम सकते हैं। 

चिली

अगर आपकी दिलचस्पी एडवेंचर में है और आप किसी ऐसे देश की तलाश कर रहे हैं जहां कम खर्चे में एडवेंचर का आनंद लिया जा सकता है तो आपको चिली जाना चाहिए। क्योंकि यहां भारत के 1 रुपये  की कीमत चिली करेंसी में करीब 10 चिलियिन पेसो है। चिली की करेंसी को चिलियन पेसो कहते हैं। यह हंगरी देश के मुकाबले सस्ता है। अगर आपके पास 100 रुपये हैं तो यहां उसकी कीमत 1000 चिलियन पेसो में हो जाएगी। चिली में एडवेंचर के लिए कई जगहें मौजूद हैं। यहां आप जंगल ट्रिप के अलावा ट्रैंकिग का भी मजा ले सकते हैं।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित-यशस्वी की विस्फोटक पारी, अफ्रीकी गेंदबाजों पर बरसी चौकों-छक्कों की बारिश

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

कारोबार6 दिसंबर से लागू, कर्ज सस्ता, कार और घर खरीदेने वाले को राहत, रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

क्रिकेटRohit Sharma 20000 Runs: रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 20,000 रन, बने भारत के चौथे बल्लेबाज

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते