लाइव न्यूज़ :

परिणीता से ब्योमकेश बक्शी तक, कोलकाता के इन 3 खूबसूरत इलाकों में हो चुकी है कई फिल्मों की शूटिंग

By मेघना वर्मा | Updated: July 16, 2018 09:45 IST

बो बैरक्स मध्य कोलकाता में स्थित है, इस इलाके में आप मुख्य रूप से एंग्लो-भारतीय आबादी का एक छोटा केंद्र देख सकते है।

Open in App

फिल्मों में दिखाई जाने वाली जगह देखकर अक्सर आपका मन भी डोल जाता होगा। फिर चाहे वो ऊंचे पहाड़ हों या नीली नदी। फिल्मी कैमरे से शूट की हुई चीजें जितनी पर्दे पर अच्छी लगती हैं उतनी ही खूबसूरत यह सामने से देखने पर भी लगती हैं। आज हम आपको देश के सबसे खूबसूरत शहर कोलकाता की उन जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें बॉलीवुड का पसंदीदा भी कहा जा सकता है। यह जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि सिर्फ आज से ही नहीं पुराने जमाने से ही कोलकाता में फिल्मोंकी शूटिंग होती आई है। इन जगहों पर परणीता, युवा, पीकू, गुंडे जैसी कई फिल्में शूट हो चुकी है। 

1. हवड़ा ब्रिज

कोलकाता की पहचान कहे जाने वाले हावड़ा ब्रिज को कौन नहीं देखना चाहता। देश-विदेश से पर्यटक जब भी कोलकाता घूमने आते हैं यहां के हावड़ा ब्रिज को देखना कभी मिस नहीं करते । हुबली नदी पर बने इस पुल की चमक और इसकी मजबूती देखते ही बनती है।

खास बात यह है कि यह ब्रिज बिना किसी एक्सट्रा सहारे के सिर्फ दो खम्भों पर टिका है। गुंडे, युवा और बुलेट राजा जैसी फिल्मों में कोलकाता के हावड़ा ब्रिज को देखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - भारत के इस राज्य में शादी से पहले ही मना लेते हैं सुहागरात, सदियों से चली आ रही है परंपरा

2. नार्थ कोलकाता

प्यारी बिंदू फिल्म का वो सीन अगर आपको याद हो जब आयुष्मान खुराना अपने घर वापिस जाता है या जिस समय अपनी छत पर खड़े होकर सुसाइड करने की कोशिश करता है तो आप वहां के आप-पास के घर देखकर ही समझ गए होंगे की वह एरिया नार्थ कोलकाता की खूबसूरत हिस्से में आता है। लाल रंग की इमारते, साफ सड़क और बंगाली ढ़ग से बने घर। ये सभी आपको कोलकाता की खूबसूरती का एहसास दिलाएंगी। 

3. बो बोरैक्स

बो बैरक्स मध्य कोलकाता में स्थित है, इस इलाके में आप मुख्य रूप से एंग्लो-भारतीय आबादी का एक छोटा केंद्र देख सकते है, जो यहां पीढ़ियों से रह रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्देशकों के बीच यह जगह खासा प्रसिद्ध है, इसी जगह फिल्म में डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015) की शूटिंग यहां हुई है।

ये भी पढ़ें - हर साल धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए IRCTC चलाती है स्पेशल ट्रेनें, आप भी उठा सकते हैं लाभ

इसके अलावा पीकू और विक्की डोनर फिल्म की भी शूटिंग इसी एरिया में हुई है।

तो बस अगली बार अगर आप भी कोलकाता जाने का प्लान बनाएं तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल  ना भूलें। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

मुसाफ़िर अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?