जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। धार्मिक दृष्टि भी उत्तर प्रदेश का पूरे भारत के विशेष मायने हैं। यहां काशी, अयोध्या, मथुरा, इलाहाबाद जैसे हिन्दू धर्म की पावन स्थलियां हैं। इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले शहर कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, आज़मगढ़ भी इसी राज्य का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास करीब 4000 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां आर्यों ने सबसे पहले कदम रखा था। उसी समय को वैदिक सभ्यता का आरंभ माना जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की वेबसाइट http://up.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
Shahjahanpur-Ballia Road Accident: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर जारवान गांव के पास कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में पलट गयी। ...
उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती शफीकुर्ररहमान बर्क ने 27 फरवरी को आखिरी सांस ली। ...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की लग रही अटकलों के बीच उम्मीद जताई की सपा को तीन सीटों पर विजय मिलेगी, जहां से पार्टी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। ...
वर्ष 1993 में राजा भैया ने 24 साल की उम्र में पहली बार कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता था। तब से लेकर वह आज तक चुनाव नहीं हारे हैं। वह सात बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। ...
Allahabad High Court: शराब की दुकान बंद करवाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। खास बात यह है कि यह दरवाजा महज पांच साल के बच्चे ने खटखटाया है। ...
हापुड़ जिले के आईपीएस अधिकारी एसपी अभिषेक वर्मा अपनी कार में ड्राइवर के बगल में बैठकर ब्रजघाट जा रहे थे। पार्किंग की टिकट काटने वाले ने आईपीएस से 60 रुपये वसूल लिए। ...
Varanasi Electricity Department: आयोग ने कार्यवाही के दौरान दोषी अधिकारियों से पूछा कि क्या यूपीपीसीएल 1911 में अस्तित्व में था और क्या वाराणसी के लोगों को तब बिजली मिल रही थी। ...