आतंकी या आतंकवादी, ये पूरी दुनिया के लिए परेशानी की वजह हैं। ये वो लोग हैं जो दुनियाभर में दशहत का माहौल फैलाना चाहते हैं। वे इसके लिए वे हथियार, गोला-बारूद, बंदूक का इस्माल करते हैं। आमतौर पर इनका संगठन होता है, जैसे मौजूदा दौर का सबसे बड़ा आतंकी संगठन आईएसआईएस यानी इस्लामिक स्टेट है। इसके अलावा तालिबान, लश्कर ए तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन आदि प्रमुख आतंकी संगठन है। जबकि अब तक के सबसे बड़े आतंकी के तौर पर ओसमा बिन लादेन को जाना जाता है। Read More
जम्मू बार्डर पर पाक रेंजरों द्वारा सीजफायर तोड़कर गोलाबारी करने से सीमा से सटे गांवों के लोगों में दहशत है। लोग आने वाले समय के बारे में सोचकर सहम जाते हैं। ...
4290 सरपंच व 33592 पंच हैं। दिसम्बर 2018 में आखिरी बार चुनाव हुए तो 12209 पदों पर आतंकी खतरे के कारण मतदान ही नहीं हो पाया। अब चुनाव आयोग ने 12168 पंचों व 1089 सरंपचों को चुनने के लिए चुनावों की घोषणा की है। ...
दुनिया को यह याद दिलाने की जरूरत है कि कुख्यात उग्रवादी ओसामा बिन लादेन को अरसे तक पाक सेना ने खुफिया ठिकाने पर छिपा कर रखा था और जनरल परवेज मुशर्रफ सारे संसार को बता रहे थे कि ओसामा उनके मुल्क में नहीं है. जब अमेरिका ने उसे मार गिराया, तब पोल खुली. ...
भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। जिसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा जवाबी फायरिंग में 7-8 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए। ...
‘भारतीय सेना के लिए आतंकी, आतंकी ही होता है और वह चाहे किसी भी गुट का हो या फिर किसी भी देश का।’ उनके बकौल, भारतीय सुरक्षाबल और कश्मीर आईएसआईएस से मुकाबले को पूरी तरह से तैयार है और उनका भी हश्र 30 देशों के आतंकियों की ही तरह होने वाला है। ...
जम्मू-कश्मीर में आतंक का हाथ थामने वाले युवाओं की संख्या में अभी कमी नहीं आई है लेकिन ये जरूर अच्छी बात है कि कई स्थानीय आतंकी अब हथियार डाल रहे हैं। वे मुख्यधारा की ओर लौटने लगे हैं। ...
हत्या की जिम्मेदारी टीआरएफ नामक आतंकी गुट ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने बडगाम में एक पुलिसकर्मी को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ...