सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
एससी-एसटी एक्ट से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ कई दलित संगठनों ने 2 अप्रैल को 'भारत बंद' का आवाह्न किया था। हिंसक प्रदर्शन ने समूचे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया। जानें इससे जुड़ी सभी ताजा खबरें... ...
गुजरात, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, झारखंड समेत करीब 14 राज्यों में भारत बंद का असर देखा गया है। यहां प्रदर्शनकारियों ने न केवल दुकानें बंद करवाई बल्कि उग्र प्रदर्शन भी किया। ...
मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि बीएसपी के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को हिरासत में लिया गया है। वह इस हिंसा के मुख्य षड्यंत्रकारी हैं इस वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया है। ...
अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवावरण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने आज (2 अप्रैल) भारत बंद का ऐलान किया है। ...