सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
टीवी न्यूज एंकर रोहित रंजन को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो को गलत संदर्भ में चलाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया गया है। ...
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की ढाई साल पुरानी सरकार गिर चुकी है। शिवसेना में बगावत के बाद आखिकार एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए सीएम बन गए। इस बीच अब उद्धव ठाकरे गुट फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। ...
अल्ट न्यूज के को फाउंडर मोहम्मद जुबैर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। जुबैर ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकिया मिल रही है। मोहम्मद जुबैर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट बेल के लिए याचिका दायर की है। ...
सुप्रीम कोर्ट में एंकर रोहित रंजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने याचिका दायर करते हुए कोर्ट से कहा कि रोहित रंजन को बीते मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था और अब छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ ...
हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने भाजपा से निलंबित नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि उनकी (नुपुर की) ‘अनियंत्रित जुबान’ ने पूरे देश को आग में झोंक दिया। ...
एकनाथ शिंदे के गुट की ओर से बतौर शिवसेना पार्टी नया पार्टी सचेतक नियुक्त करने के खिलाफ उद्धव ठाकरे कैम्प ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले पर सुनवाई 11 जुलाई को ही होगी। ...
जस्टिस पारदीवाला ने कहा, "न्यायाधीशों पर उनके निर्णयों के लिए व्यक्तिगत हमले एक खतरनाक ट्रेंड की ओर ले जाता है जहां न्यायाधीशों को यह सोचना पड़ता है कि कानून वास्तव में क्या सोचता है इसके बजाय मीडिया क्या सोचता है। ...
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स की ओर से आयोजित एक समारोह में चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि भारत में न्यायपालिका न तो सत्ता के लिए जिम्मेदार हैं और न ही विपक्षी दलों के लिए। दोनों पक्षों को यह बात समझनी होगी कि देश की न्य ...