Himachal Pradesh: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 25, 2022 02:02 PM2022-12-25T14:02:51+5:302022-12-25T14:16:39+5:30

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया।

Himachal Pradesh Former CM Jai Ram Thakur named leader of BJP legislative party | Himachal Pradesh: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 25 सीट जीतने में सफल रही थी।कांग्रेस ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर 43.90 प्रतिशत वोट हासिल किया था।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। ठाकुर ने मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार चेतराम को 38,183 वोट से हराया था।

ठाकुर (57) ने छठी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार मिलने के बावजूद ठाकुर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। हिमाचल प्रदेश में बीते चार दशक में कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आई है। सिराज निर्वाचन क्षेत्र मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत आता है, जहां से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

राज्य में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा ने 25 सीट जीतीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गयीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी के सभी 24 विधायकों ने ठाकुर को इस पद के लिए निर्विरोध चुना।

भाजपा विधायकों की एक बैठक यहां हुई और ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा इसमें शामिल हुए। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने सर्वाधिक मतों के अंतर से सिराज से जीत हासिल की।

उन्होंने मंडी में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। ठाकुर ने इससे पहले पांच बार सिराज सीट से जीत हासिल की थी। उन्हें 1998, 2003, 2007, 2012, 2017 में भी इस सीट से जीत मिली थी। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में, ठाकुर ने चेतराम को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। कांग्रेस ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर 43.90 प्रतिशत वोट हासिल किया था।

Web Title: Himachal Pradesh Former CM Jai Ram Thakur named leader of BJP legislative party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे