कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। Read More
कैसा लग रहा है नई जिम्मेदारी पाकर? इस सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर ने कहा कि एक पल में पूरा जीवन बदल गया है। मैं अपनी मारुति जेन खुद चलाता था। अक्सर ट्रैफिक में फंस जाता था। मैंने कभी निजी सुरक्षाकर्मी (पीएसओ) तक नहीं रखा। लेकिन अब ...
आपको बता दें कि 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल हिमाचल प्रदेश के सीएम का शपथ लिया है। उनके साथ 60 साल के मुकेश अग्निहोत्री ने भी शपथ लिया है जिन्हें उपमुख्यमंत्री चुना गया है। ...
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शिमला के ऐतिहासिक रिज में शपथ ग्रहण किया। ...
Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं। संगठन में अपने मजबूत दबदबे के लिए जाने जाने वाले चार बार के विधायक हैं। ...
अपने नाम की घोषणा के बाद सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। ...