दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिस्टल में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बिना विकेट गंवाये 95 रन बना लिये थे, इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया। हाशिम अमला 46 गेंद में 51 रन और क्विंटन डि कॉक 30 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे थे। ...
सलामी जोड़ी के रूप में हाशिम अमला और ऐडन मार्करम (21) ने 47 रन टीम के खाते में जोड़े। हाशिम अमला 61 गेंदों में 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 69 गेंदों में 88, जबकि डसेन ने 40 रन टीम के खाते में जोड़े। ...
अपने तीसरे विश्व कप में खेलने की तैयारी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा है कि खेल से दूर रहकर बिताए समय ने उनकी रनों की भूख बढ़ा दी है। ...
विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी 10 टीमों के कप्तानों को दूसरी टीम से किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने को कहा गया तो उन्होंने कई रोचक जवाब दिए और इसमें जसप्रीत बुमराह से लेकर राशिद खान के नाम शामिल रहे। ...
World Cup 2019: कलाई के स्पिनर इमरान ताहिर ने 20 टेस्ट मैचों में 57 शिकार किए हैं। वहीं 98 वनडे मैचों में 4.62 की इकॉनमी के साथ 162 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/45 रहा। ...
इंग्लैंड की सूखी पिचें और गर्म मौसम, तेज गेंदबाजों के लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। इस कारण इन पिचों पर 300 से ज्यादा रन बन सकते हैं। ...
ICC World Cup 2019: ब्रिटेन में शुरू होने वाला क्रिकेट महाकुंभ गेंदबाजी के मामले में अपवाद हो सकता है, क्योंकि इस बार कलाई के स्पिनर अपनी विशेष छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। ...