दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
Faf du Plessis: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में डेल स्टेन की गैरमौजूदगी को झटका करार दिया है ...
Bhuvneshwar Kumar: बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मिली 95 रन से जीत के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी योजनाएं तय नहीं हैं ...
दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल तेज गेंदबाज स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट हासिल किए हैं जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम पर 196 विकेट दर्ज हैं। ...
दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार अमला ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में 65 और वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्षाबाधित मैच में नाबाद 51 रन बनाए। युवा एडेन मार्कराम के टीम में होते हुए क्विंटोन डिकाक के साथ पारी की शुरुआत को लेकर प्रति ...