दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
ICC World Cup 2019: टीम डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, ‘‘एंगिडी को बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। वह एक सप्ताह से दस दिन तक खेल नहीं सकेंगे। कल उसका स्कैन कराया जाएगा और उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएंगे।’’ ...
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की जीत में शाकिब ने वनडे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और अफरीदी-जयसूर्या जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ दिया। ...
ICC World Cup 2019, SA vs BAN: बांग्लादेश की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार और तमीम इकबाल (16) ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद सौम्य सरकार (42) भी चलते बने... ...
ICC World Cup 2019, Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश ने शाकिबुल हसन (75) और मुश्फिकर रहीम (78) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से छह विकेट पर 330 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा किया। ...
ICC World Cup match 5th, Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2015 में 322 रन बनाए थे। इस दौरान टीम ने महज 4 विकेट खोए थे। भारत के खिलाफ विश्व कप-2011 में बांग्लादेश 283/9 बना चुका है। ...
ICC World Cup 2019, SA vs BAN: लंदन में 2 जून को विश्व कप-2019 के 5वें मैच में शाकिब-रहीम ने ये कारनाम किया। दोनों बल्लेबाजों ने 141 गेंदों में 142 रन जोड़े, जिसके दम बांग्लादेश ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। ...
ICC World Cup 2019, SA vs BAN: 40 साल के ताहिर मौजूदा विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के लाहौर में जन्में ताहिर ने 1998 में अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका में जा बस ...