शिवपाल सिंह यादव भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उनका जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में 6 अप्रैल 1955 को हुआ था। वो समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा हैं। वो इटावा के जसवंतनगर से विधायक हैं। पिछले डेढ़ सालों से पार्टी से दरकिनार किए जाते रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने की घोषणा की। भतीजे अखिलेश यादव के साथ उनके मतभेद जगजाहिर हैं। Read More
प्रसपा ने जम्मू-कश्मीर के अहम माने जाने वाली सीट अनंतनाग से सुरिंदर सिंह को उतारा है। इसके अलावा बिहार से तीन सीटो पर प्रसपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। ...
शिवपाल यादव नए सहयोगियों के साथ यूपी में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। खुद शिवपाल फिरोजाबाद संसदीय सीट पर अपने भतीजे अक्षय प्रताप यादव के खिलाफ लड़ सकते हैं। ...
फिरोजाबाद संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय प्रताप यादव को टिकट दिया है। साल 2014 में अक्षय प्रताप यादव ने बीजेपी के नेता एसपी सिंह बघेल को हराया था। ...
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने एक बयान में साफ तौर पर कहा कि वो मुलायम सिंह के साथ हैं लेकिन गठबंधन के खिलाफ हैं। उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म होती दिखाई दे रही है। ...
कांग्रेस ने 13 फरवरी को महान दल के साथ गठबंधन की है। हालांकि कांग्रेस और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। ...
जिस तरह से आज अखिलेश यादव को रोका गया और धर्मेंद्र यादव को लाठियों से पीटा गया उससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जो वैचारिक रूप से और संगठन के स्तर पर बंटे हुए हैं, चुनाव से पहले भावनात्मक रूप से अखिलेश यादव के पक्ष में संगठित हो सकते हैं. ...