क्या कांग्रेस शिवपाल की पार्टी से करना चाहती है गठबंधन? प्रियंका ने बैठक के लिए मांगा वक्त तो मिला ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Published: February 14, 2019 05:34 PM2019-02-14T17:34:04+5:302019-02-14T17:34:04+5:30

कांग्रेस ने 13 फरवरी को महान दल के साथ गठबंधन की है। हालांकि कांग्रेस और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

Priyanka Gandhi wants to alliance Shivpal Singh Yadav party in UP | क्या कांग्रेस शिवपाल की पार्टी से करना चाहती है गठबंधन? प्रियंका ने बैठक के लिए मांगा वक्त तो मिला ये जवाब

क्या कांग्रेस शिवपाल की पार्टी से करना चाहती है गठबंधन? प्रियंका ने बैठक के लिए मांगा वक्त तो मिला ये जवाब

Highlightsप्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस 14 फरवरी शाम 4 बजे होने वाली थी लेकिन समय बढ़ाकर शाम सात बजे कर दिया गया है।कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह और शिवपाल की एक साथ बैठी हई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद से लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी  यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती है। कांग्रेस ने 13 फरवरी को महान दल के साथ गठबंधन की है। हालांकि कांग्रेस और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

प्रियंका गांधी ने बैठक के लिए  शिवपाल यादव से मांगा था वक्त 

एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने हाल फिलहाल शिवपाल यादव से बैठक का वक्त मांगा था। लेकिन शिवपाल यादव ने ये कह कर मना कर दिया कि उनके पास अभी वक्त नहीं है। वहीं, कुछ स्थानीय मीडिया इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि दोनों के बीच शिवपाल यादव और प्रियंका गांधी की मुलाकात हो गई है और दोनों के बीच सीटों का भी बटंवारा हो गया है। ये खबर मीडिया में तब छाई जब कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह और शिवपाल की एक साथ बैठी हई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।  

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है ऐलान 

खबर है कि अगर सब कुछ फाइनल हो गया है तो प्रियंका गांधी की आज (14 फरवरी) की होने वाली  प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। पहले खबर आई थी कि प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस 14 फरवरी शाम 4 बजे होगी। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त को बढ़ाकर उसे शाम सात बजे का कर दिया गया है। 

लखनऊ में किया प्रियंका ने पहला रोड शो 

सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद प्रियंका गांधी अपने मिशन-यूपी के तहत सोमवार( 11 फरवरी) को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची थी। प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का स्वागत किया।

हवाई अड्डे से तीनों नेताओं का रोड शो शुरू हुआ था। वे आलमबाग, चारबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेंगे, जहां वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे।

Web Title: Priyanka Gandhi wants to alliance Shivpal Singh Yadav party in UP