समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
सपा से निकाले जा चुके अमर ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब मोदी ने एक दिन पहले ही बयान दिया कि अमर सिंह ऐसे लोगों को जानते हैं जो पर्दे के पीछे उद्योगपतियों से मिलते हैं। ...
इस साल के अंत में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अब खबर है कि बहुजन समाज पार्टी चाहती है कि अगर गठबंधन हो तो तीनों राज्यों में हो वरना नहीं। ...
आज तक पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'दंगल' में बहस के दौरान पत्रकार शरत प्रधान ने दावा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले में सिर्फ फर्नीचर ही 21 करोड़ का लगा हुआ था। ...