देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध से नरेंद्र मोदी हटाना चाहते हैं ध्यान: रामगोपाल यादव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 16, 2018 07:11 PM2018-07-16T19:11:05+5:302018-07-16T19:11:05+5:30

सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ संभल ही नहीं देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़े हैं।

samajwadi party ramgopal yadav attacked narendra modi said using women to divert the issue | देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध से नरेंद्र मोदी हटाना चाहते हैं ध्यान: रामगोपाल यादव

देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध से नरेंद्र मोदी हटाना चाहते हैं ध्यान: रामगोपाल यादव

नयी दिल्ली , 16 जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और दुष्कर्म के मामले में हो रही वृद्धि से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। 

सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘संभल ही नहीं देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़े हैं। प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

उत्तरप्रदेश के संभल में एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के सवाल पर वह जवाब दे रहे थे। 

हालांकि , सपा नेता ने इस पर विस्तार से नहीं बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। 

पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने वाले थे। 

हालांकि , प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम नहीं आए और उनकी जगह रामगोपाल ने राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट से जुड़े मुद्दे पर मीडिया को संबोधित किया। ट्रस्ट के न्यासियों की आज यहां बैठक हुई। 

हालिया दिनों में विभिन्न रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को नजरंदाज करने और किसानों की बदहाली पर आंख मूंदने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा है। 

कांग्रेस , बसपा और सपा सहित विपक्ष दलों ने पलटवार करते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले भाजपा पर समाज का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है। 

राममनोहर लोहिया ट्रस्ट का हवाला देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि ट्रस्ट हैदराबाद में अपने मुख्यालय में एक स्कूल और सामुदायिक केंद्र का निर्माण करेगा। समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया के विभिन्न कार्यों का भी प्रकाशन होगा जो लोगों के सामने नहीं आ पाये हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: samajwadi party ramgopal yadav attacked narendra modi said using women to divert the issue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे