समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं। ...
जौनपुर संसदीय सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णा प्रताप सिंह ने बसपा के प्रत्याशी सुभाष पांडे को हराया था। ...
फिरोजाबाद संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय प्रताप यादव को टिकट दिया है। साल 2014 में अक्षय प्रताप यादव ने बीजेपी के नेता एसपी सिंह बघेल को हराया था। ...
सपा पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ...
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने एक बयान में साफ तौर पर कहा कि वो मुलायम सिंह के साथ हैं लेकिन गठबंधन के खिलाफ हैं। उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म होती दिखाई दे रही है। ...
लोकसभा चुनाव में वाराणासी संसदीय सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनाव प्रचार को लेकर काफी उत्साहित है तो भीम सेना के प्रमुख व दलित नेता चंद्रशेखर आजाद चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। ...