समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
मुलायम द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 02 हजार 615 रुपये की कुल आमदनी दिखायी है जबकि उनकी पत्नी साधना यादव की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपये बताई गई है ...
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस राज्य में अपनी विचारधारा और जड़ें मजबूत करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पूरा देश बीजेपी के खिलाफ एकजुट है।’’ ...
लोकसभा चुनाव 2019: निषाद पार्टी से नाता टूटने के फौरन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया। ...
सैद्धांतिक मान्यता है कि देश की राजनीतिक पार्टियों की जिम्मेदारी होती है कि मतदाताओं की सही समझ और तार्किक सोच विकसित करें. लेकिन पिछले 70 साल में हुआ ठीक उलटा. ...
उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 3 सीटों पर चौधरी अजित सिंह की पार्टी आरएलडी को दी गई है। ...
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके साथ साथ इस चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे। ...
सपा ने यह निर्णय ऐसे वक्त लिया है जब पिछले दिनों ही सपा-बसपा-आरएलडी पार्टी के समर्थन का एलान करने वाली निषाद पार्टी ने गठबंधन में शामिल होने के तीन दिन के भीतर ही शुक्रवार रात उससे नाता तोड़ लिया। ...