समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ''हमारे परिवार में लोकतंत्र हैं। हमारी पार्टी में जो आना चाहे, उसके लिए दरवाजे खुले हैं। यहां सबका स्वागत है।'' ...
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ''विकास की जो रफ्तार है वह डबल इंजन की नहीं बल्कि बैलगाड़ी की है। दोनों सरकारों की रफ्तार मिला लें तो ये बैलगाड़ी से ज्यादा तेज नहीं चल रहे हैं।'' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निर्माणाधीन परियो ...
दोनों सीटों पर हुये उपचुनाव में 16 सितंबर को सेठ और नागर दूसरे कार्यकाल के लिये पुन: चुने गये। दोनों सदस्य, राज्यसभा में पहले कार्यकाल के लिये समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गये थे। सभापति कार्यालय में नायडू ने नागर और सेठ को शपथ दिलायी ...
रामपुर से सभी एफआईआर की प्रति ले जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार की जायेगी। अखिलेश ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है और विश्वास है कि वहां से न्याय मिलेगा। ऐसे ही तमाम मुकदमे एक बार मुलायम सिंह यादव पर भी दर्ज हुए थे, तब न्यायालय ने मदद की थी। ...
विधानसभा में समाजवादी पार्टी एवं विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और कभी पार्टी के कद्दावर नेता रहे शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है। यह याचिका दलबदल विरोधी कानून के आधार पर पेश की गई है। ...
नागर और सेठ ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और पिछले माह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुये थे। नागर दो बार सांसद रह चुके हैं जबकि सेठ उप्र के बड़े उदयमी होने के साथ-साथ सपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। ...
हमीरपुर उपचुनाव के लिये 23 सितंबर को मतदान होगा और 27 सितंबर को मतगणना होगी। चार सितंबर नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है और पांच सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात सितंबर नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि है। ...
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सपा का वरिष्ठतम नेता बताते हुए कहा, ''सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान आजम खान द्वारा की गई जमीनों की लूट को सही ठहराने के लिए मुलायम सिंह ...