समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
लोकमत की छानबीन में यह बात उभर कर सामने आई कि राकांपा नेता शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल दिल्ली में होते हुए इस कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले सके क्योंकि वे महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में व्यस्त थे. ...
EPF Scam: इस घोटाले को लेकर सपा और वर्तमान योगी सरकार के बीच में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि जिस घोटाले की बात अखिलेश यादव कर रहे हैं असल में उस घोटाले का दरवाजा अपनी ही सरकार में ख ...
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में भ्रष्टाचार का दरवाजा खोले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया सरगना दाऊद इब्राहीम से कथित तौर पर जुड़ी कम्पनी डीएचएफएल में ...
अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि सभी विपक्षी दलों ने प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों का उपचुनाव अपने—अपने बूते लड़ा। इससे भाजपा को अपनी नाकामियां छुपाने के लिये किसी गठबंधन को निशाना बनाने का मौका नहीं मिला और उसका स्याह पहलू उजागर हो गया। ...
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर मायावती ने एक अन्य टवीट में कहा, ''हरियाणा की जनता भी भाजपा सरकार के कुशासन से दुःखी थी और इनसे मुक्ति चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए जनता में वोटों के बंटने के भय को खूब प्रचारित किया। ...