रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी है, जिसका मालिकाना हक यूनाइटेड स्प्रिट्स के पास है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की उन टीमों में शामिल है, जो अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन यह टीम इसके स्टार खिलाड़ियों के कारण हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है। 11 सालों में 5 बार यह टीम टॉप 4 में रही है और तीन बार (2009, 2011 और 2016) टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भी खेला है, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। Read More
IPL 2019, RCB vs KKR: आंद्रे रसेल ने फिर से डेथ ओवरों में अपनी पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना करके विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकीय प्रयासों पर पानी फेरा और बैंगलोर को पांचवीं हार मिली। ...
कोहली की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी 49 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ...
IPL 2019, RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में अपना 17वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। ...
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल के 17वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ...