IPL 2022: 15.25 करोड़ में बिके मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने किया धमाका, 7 पारी और 5 फिफ्टी प्लस, देखें ये आंकड़े

IPL 2022: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 48 गेंद में 81 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2022 05:13 PM2022-03-27T17:13:35+5:302022-03-27T17:22:34+5:30

IPL 2022 Ishan Kishan opener in IPL since 2020 mumbai indians 68, 37, 25, 72, 50, 84 and 66 see video | IPL 2022: 15.25 करोड़ में बिके मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने किया धमाका, 7 पारी और 5 फिफ्टी प्लस, देखें ये आंकड़े

48 बॉल में 81 नाबाद पारी खेली।

googleNewsNext
Highlightsएमआई के बल्लेबाज ईशान किशन ने धमाका कर दिया।विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ बड़ी पारी खेली। ओपनिंग करते हुए 7 पारियों में 5 बार फिफ्टी को स्कोर पार किया।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन ने धमाका कर दिया। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ बड़ी पारी खेली। साबित कर दिया कि टीम ने 15 करोड़ क्यों खर्च किए थे। ओपनिंग करते हुए 7 पारियों में 5 बार फिफ्टी को स्कोर पार किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में रविवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई पांच बार की चैम्पियन है जबकि दिल्ली अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। ये नीचे आंकड़े गवाह है। 48 बॉल में 81 नाबाद पारी खेली।

मुंबई इंडियन्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रविवार को यहां पांच विकेट पर 177 रन बनाये। मुंबई की तरफ से इशान किशन ने सर्वाधिक नाबाद 81 रन बनाये। दिल्ली के लिये कुलदीप यादव ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये।

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बिके थे। ईशान को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा था।

विश्व कप 2011 में भारत की जीत के नायक रहे युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 . 25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ईशान किशन 2020 से आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप मेंः

68*(37)

37(36)

25(19)

72*(47)

50*(25)

84(32)

81*(48)

Open in app