रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले आयोजित किए जा चुके हैं। जिसमें 17 बार मुंबई जीती है वहीं 14 बार आरसीबी को जीत मिली है। दोनों के बीच पिछले 5 में से तीन मुकाबले आरसीबी ने जीते हैं। वहीं मुंबई सिर्फ 1 ही जीतने में काम ...
MI vs CSK IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 139 रन बनाये। मुंबई के लिए नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली। ...
MI vs CSK IPL 2023: हां, जाहिर है कि यह मेरा फैसला नहीं है, मुझे लगता है कि प्रबंधन तय करेगा कि क्या करना है (हम बल्लेबाजी चुननी है या गेंदबाजी) लेकिन हमारा इरादा बहुत स्पष्ट है। ...
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उसे पांच मैचों में जीत मिली है वहीं 4 में हार। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उसे 5 में जीत मिली है वहीं 4 में हार का सामना करन ...