HighlightsGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउटGT vs MI: मुंबई इंडियंस का पावर शो, गुजरात को 99 रन से हराया
GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल का 30 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, इसके बाद मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई क्विंटन डी कॉक 13 रन बनाकर आउट हुए। दानिश मालेवार 2 रन पर आउट हुए, नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली, सूर्यकुमार यादव 15 रन पर आउट, हार्दिक पंड्या 15 रन। इसके बाद तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और ग्राउंड में हर तरफ चौके-छक्के लगाए, तिलक वर्मा 45 गेंदों में 101 रन बनाकर आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स जीत के इरादे से मैदान में उतरी मगर शुरुआत ख़राब हुई साई सुदर्शन 0 रन पर आउट, कप्तान शुभमन गिल 14 रन पर आउट। जॉस बटलर 5, वॉशिंगटन सुंदर 26 रन, ग्लेन फ़िलिप्स 6, राहुल तेवतिया 8 रन, शाहरुख़ ख़ान 17 रन, राशिद ख़ान 4, कगिसो रबाडा 12 रन और मोहम्मद सिराज 0 रन, कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया और विकेट गिरते रहे। कुल मिलाकर गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई, मुंबई इंडियंस की 99 रन से जीत हुई।