MI vs CSK: दो चैंपियन टीमों के बीच चेपॉक में महामुकाबला, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उसे पांच मैचों में जीत मिली है वहीं 4 में हार। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उसे 5 में जीत मिली है वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 6, 2023 01:17 PM2023-05-06T13:17:57+5:302023-05-06T13:19:43+5:30

CSK vs MI Playing 11 Prediction Weather Report ipl 2023 rohit vs dhoni | MI vs CSK: दो चैंपियन टीमों के बीच चेपॉक में महामुकाबला, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैचइस मैच को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहा जाता हैचेन्नई में शनिवार को बारिश की संभावना है

MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार दोपहर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल खिताब जीता है। आईपीएल के  'एल क्लासिको' के लिए फैंस उत्साहित हैं।  दोनों ही टीमों का अपना अलग फैन बेस है। इसलिए इस महामुकबले पर सबकी नजर होगी।

आंकड़ों में कौन भारी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक आईपीएल में 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में मुंबई की टीम ने बाजी मारी है। वहीं, 15 मुकाबलों में सीएसके की टीम मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमें इस सीजन में पहले भी भिड़ चुकी हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को सात विकेट से हराया था।  पिछले पांच मैचों में मुंबई ने 2 और चेन्नई ने तीन मुकाबले जीते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उसे पांच मैचों में जीत मिली है वहीं 4 में हार। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उसे 5 में जीत मिली है वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6ठे नंबर पर है वहीं सीएसके तीसरे स्थान पर काबिज है।

जिन पर नजर रहेगी

एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी का बल्ला खूब बोलता है।  धोनी ने चेन्नई में अब तक खेले गए मैचों में 1420 रन बनाए हैं। चेपक में दोनों टीमें सात बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से चेन्नई ने पांच और मुंबई ने दो मुकाबले जीते हैं। चेन्नई का टॉप आर्डर फार्म में है। डेवोन कॉनवे (414 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (354 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है। वहीं शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद मुंबई की टीम पटरी पर आ गई है। टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के फॉर्म में लौटने से खुश है। टिम डेविड और तिलक वर्मा ने फिनिशर की भूमिका अच्छे से निभाई है। कप्तान रोहित शर्मा की फार्म टीम के लिए चिंता की बात जरूर है। दोनों ही टीमों की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर है इसलिए मुंबई और चेन्नई दोनों बल्लेबाजी पर ही दांव लगाएंगी।

पिच और मौसम

एम ए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है| इस स्टेडियम पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई में शनिवार को बारिश की संभावना है।  मुंबई और चेन्नई दोनों ही टीमों के बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना पसंद करेगी।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर/महेश तीक्षणा, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल।

Open in app